एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में अब एक ही परमिशन पर बनाया जा सकेगा घर, प्रशासन ने किया ये बड़ा बदलाव

Chhattisgarh News: अब मकान बनाने के लिए नजूल कार्यालय से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं है. सीधे निगम कार्यालय से बिल्डिंग परमिशन लेकर मकान बनाना शुरू कर सकते हैं.

Durg News: अगर आप अपने सपनों का घर, दुकान या अन्य कोई निर्माण करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मकान बनाने की अनुमति से जुड़ी एक बड़ी बाधा को खत्म कर दिया है. अब मकान बनाने के लिए नजूल कार्यालय से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं है. सीधे निगम कार्यालय से बिल्डिंग परमिशन लीजिए और मकान बनाना शुरू कर दीजिए. यह आदेश दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में लागू नहीं होगा.

जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया
दुर्ग के कलेक्टर ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र को छोड़कर दुर्ग जिले के अन्य नगरी निकाय क्षेत्रों में नजूल सीटें उपलब्ध नहीं हैं. इसके कारण जिले के नागरिकों के हित को देखते हुए दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र को छोड़कर, जिले के अन्य नगरी निकाय क्षेत्रों के लिए घर बनाने के लिए पहले एनओसी लेने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है. 

अब इन नगरी निकायों में बिल्डिंग परमिशन लीजिए और घर बनाना शुरू कर दीजिए पहले घर बनाने के लिए बिल्डिंग परमिशन के साथ-साथ एनओसी भी लेने की बाध्यता थी. उसे जिला प्रशासन ने खत्म कर दिया है. अब नजूल अधिकारी के समक्ष विहित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही अब राजस्व निरीक्षक द्वारा स्थल की जांच भी नहीं की जाएगी.

Madhya Pradesh में मेयर-अध्यक्ष के चुनाव के तरीके पर उहापोह, सरकार ने वापस लिया अध्यादेश

पहले घर बनाने के लिए प्रक्रिया से गुजरना होता था 
पहले घर बनाने के लिए निगम के द्वारा एनओसी लिया जाता था. उसके बाद बिल्डिंग परमिशन के लिए आवेदन किया जाता था. बिल्डिंग परमिशन और एनओसी मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक आपके जमीन पर आकर निरीक्षण करते थे. फिर उसके बाद एनओसी का सर्टिफिकेट देते थे. फिर जाकर कहीं घर बनाने की प्रक्रिया शुरू होती थी. लेकिन अब इन सभी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. अब घर बनाने के लिए सिर्फ नगर निगम से बिल्डिंग परमिशन लेना होगा और उसके बाद घर बनाना आप शुरू कर सकते हैं. अपना तो एनओसी लेने की जरूरत पड़ेगी और ना ही राजस्व निरीक्षक के निरीक्षण करने का इंतजार करना पड़ेगा.

दुर्ग नगर निगम में यह आदेश नहीं होगा लागू
जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में नजूल की जमीन केवल दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में ही बची है. इसलिए यह आदेश दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में लागू नहीं होगा. इसके अलावा जिले में नगर पालिक, निगम भिलाई, भिलाई तीन चरोदा और रिसाली सहित नगर पालिका रिसाली, कुम्हारी, जामुल, अहिरवारा और पाटन आदि क्षेत्र में लागू किया जाएगा.

MP News: बस या टैक्सी में अगर आप महसूस कर रहे हैं असुरक्षित, एक बटन दबाते ही आएगी पुलिस, सरकार ने पैनिक बटन बनाया अनिवार्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget