एक्सप्लोरर

Durg Crime: 32 भेड़-बकरियों की चोरी के आरोप में 'खरगोश' समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी बरामद

Durg Crime: दुर्ग जिला की अंडा पुलिस ने भेड़ और बकरी चोरी करने के आरोप में 'खरगोश' सहित 3 चोरों को गिरफ्तार किया है. 17-18 जनवरी की दरमियानी रात पुरानी बस्ती निकुम में चोरी की घटना हुई थी.

Durg Crime: दुर्ग जिला की अंडा पुलिस ने भेड़ और बकरी चोरी करने के आरोप में 'खरगोश' सहित 3 चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 32 भेड़ और बकरी समेत घटना में इस्तेमाल वाहन को बरामद किया गया है. चोरों ने दुर्ग और कबीरधाम जिले में बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है. 17-18 जनवरी की दरमियानी रात पुरानी बस्ती निकुम में 13 नग भेड़ और 1 नग बकरी की अज्ञात चोरी की घटना हुई थी.

भेड़, बकरी की चोरी कबूली

घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने अंडा थाना में दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास और निकुम आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले आरोपी 'खरगोश' अपने 2 साथियों संग बकरियों को बेचने की फिराक में हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर अंडा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और बकरियों के बारे में पूछताछ की. आरोपियों ने पहले तो खुद की बकरियां होने की बात कही लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गए और चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया.


Durg Crime: 32 भेड़-बकरियों की चोरी के आरोप में 'खरगोश' समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी बरामद

'खरगोश' समेत तीन गिरफ्तार 

पकड़े गए आरोपियों में भिलाई नगर स्ट्रेशन निवासी अरुण कुमार, भगवान दास जोशी उर्फ 'खरगोश', मोहम्मद इशाक शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों को अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 14 नग भेड़, बकरी समेत घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो को भी बरामद किया गया है.

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुर्ग के अलावा कबीरधाम जिले के पिपरिया से 10 नग बकरी, भसानी कला से 12 नग बकरी और बोडेला क्षेत्र में भी बकरी चोरी की है. उन्होंने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में भी 10 नग बकरी चोरी करना स्वीकार किया है. अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि चोर अब तक 1000 से ज्यादा बकरी खा चुके हैं और लगभग हजारों बकरियों की बिक्री भी कर चुके हैं. पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर अन्य इलाकों में बकरी चोरी की वारदातों का पता लगा रही है. 

UP Election 2022: Gorakhpur से CM Yogi के खिलाफ इन्हें उम्मीदवार बना सकते हैं Akhilesh Yadav

एक लाख पचास हजार यादव मतदाता वाली इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं Akhilesh Yadav, ऐसा है जातिगत समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget