एक्सप्लोरर

Durg News: चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर उड़ीसा से गिरफ्तार, रकम दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी

Durg News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दुर्ग पुलिस ने फिर एक बार चिटफंड कंपनी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. चिटफंड कंपनी में तीन डायरेक्टर थे.

Durg News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद दुर्ग पुलिस ने फिर एक बार चिटफंड कंपनी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. दुर्ग पुलिस ने चिटफंड कंपनी संचय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के डायरेक्टर अरविंद मिश्रा को 5 साल बाद उड़ीसा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है. अरविंद मिश्रा पर आरोप है कि चिटफंड कंपनी के नाम पर 13 निवेशकों से 25 लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

चिटफंड के मामलों में फरार आरोपियों पर हो रही कार्रवाई

दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस लगातार चिटफंड के मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है. इसी दरमियान दुर्ग पुलिस को जानकारी मिली कि संचय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में देखा गया है. जिसपर दुर्ग पुलिस ने त्वरित पुलिस की एक टीम बनाकर उड़ीसा के भुवनेश्वर भेजा. वहां से आरोपी अरविंद मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस मोहन नगर थाने लेकर आई है.

रकम दोगुना होने का लालच देते थे 

दरअसल इस चिटफंड कंपनी में तीन डायरेक्टर थे. चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स पर आरोप है कि यह रकम दोगुना करने के नाम पर 13 लोगों से 25 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है. जिसपर मोहन नगर थाने में तीनों डायरेक्टर्स के खिलाफ 420 ई का मामला दर्ज किया गया था.

इस कंपनी का एक डायरेक्टर पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने बताया कि इसी कंपनी का एक डायरेक्टर प्रवीण मोहंती को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है. इस प्रकरण में कुल तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था. इसमें प्रवजन मोहंती अभी भी एक आरोपी फरार है. उसकी तलाश दुर्ग पुलिस कर रही है.

दुर्ग एसएसपी बीएल मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों डायरेक्टर्स प्रवीण मोहंती और अरविन्द मिश्रा की चल-अचल संपत्ति चिन्हित की जा रही है. इसके बाद उसकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा. कुर्की के बाद जो राशि प्राप्त होगी उससे निवेशकों को वापस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बस पलटी, तीन घायल, पुलिस ने ड्राईवर के खिलाफ किया मामला दर्ज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी कल करेंगे इन दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन, रायपुर में जलेगी 'अमर जवान ज्योति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget