एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में शिकायत करने अब थाने जाने की जरूरत नहीं, QR कोड स्कैन कर ऐसे हल होगी परेशानी

Chhattisgarh Police: दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के थानों से इसकी शुरुआत की गई है. आने वाले समय में पूरे जिले में भी इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस (Durg Police) आम जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं. दुर्ग पुलिस ने एक ऐसा क्यूआर कोड (QR code) तैयार किया है जिसको स्कैन करके आप घर बैठे-बैठे कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आपको थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस खुद आपके घर तक पहुंचेगी और आपकी शिकायतों का समाधान करेंगी.

शिकायतकर्ता का नाम रहेगा गुप्त
आम जनता से सीधे संपर्क बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक बेहतरीन कोशिश की है. इस नई प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों का नाम भी गुप्त रखा जायेगा. दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के थानों से इसकी शुरुआत की गई है. आने वाले समय में पूरे जिले में भी इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा.

पुलिस के कामकाज की शिकायत 
दुर्ग पुलिस के किसी भी थाने में आपको सुधार की जरूरत महसूस हो रही हो, पुलिसिंग में सुधार या फिर कोई और शिकायत दर्ज करानी हो तो अब आम जनता सीधे नई तकनीक के माध्यम से शिकायत कर सकती है. पहले अपने मोबाइल फोन में जाकर QR कोड स्कैनर एप्लिकेशन को इंस्टाल करना पड़ेगा और फिर इस लिंक से कोई भी फीडबैक आप दे सकते हैं.

भिलाई नगर सबडिवीजन से शुरुआत
लोगों के अनुभव और विचारों को ना सिर्फ गुप्त रखा जायेगा बल्कि उनके दिए गए विचारों पर सुधार भी किया जाएगा. दुर्ग पुलिस की सीसीटीएनएस टीम ने इस कार्ययोजना को तैयार किया है. इसकी शुरुआत भिलाई नगर के सब डिवीजन से की गई है.

डिजिटल फीडबैक से पुलिसिंग में सुधार
दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, इस डिजिटल फीडबैक का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है. QR कोड से भेजी गई शिकायत और फीडबैक की हर दिन समीक्षा की जा रही है. इसके बाद शिकायतकर्ता को वापस मैसेज भेजा जाता है. आम जनता से मिलकर इस नई तकनीक से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

Raipur: धर्मांतरण और ज्ञानवापी पर पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- कहीं भी जमीन खोदेंगे तो निकलेंगे शिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget