एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा में धान की खरीदी पर लिमिट से परेशान किसान, बिना टोकन कटाए वापस लौटे, जिसने बेचे वो खुद बने हमाल

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में धान की खरीदी की लिमिट तय की गई है. इसके लिए टोकन कटवाना पड़ता है. टोकन न कटने की वजह किसानों को कई बार बिना धान बेचे बैरंग होकर लौटना पड़ता है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान खरीदी की रफ्तार सुस्त है. मध्यांतर तक महज 15 फीसदी धान की खरीदी पूरी हो सकी है. अब जब खरीदी ने रफ्तार पकड़ी है तो उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था किसानों को परेशान कर रही है. एक सीमा तय होने की वजह से अधिकांश किसानों को बिना टोकन के बैरंग लौटना पड़ रहा है. वहीं जो धान बेच रहे हैं उन्हें हमाली का काम करना पड़ रहा है.

अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी
समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से किए जा रहे धान खरीदी अभियान के दौरान जिले में अव्यवस्थाओं का आलम भी शुरू हो चुका है. मंगलवार को उपार्जन केंद्र बरपाली में टोकन कटाने पहुंचे किसान जहां बैरंग लौटे, वहीं कई किसान हमालों की तरह अपने बेचे गए धान के बारदानों (बोरों) की सिलाई करते नजर आए. जिम्मेदार अधिकारियों के मॉनिटरिंग में ढिलाई की वजह से किसान व्याप्त असुविधाओं से खासे नाराज नजर आए. उपार्जन केंद्र बरपाली में धान बेचने और टोकन कटाने के लिए सैकड़ों किसान नजर आए, लेकिन जर्वे, नवापारा के कुछ किसानों को बिना टोकन काटे ही वापस जाने की बात कही गई. 

धान बेचने के लिए किसानों को कटवाना होता है टोकन 
जर्वे के किसान राधेलाल हर साल की तरह इस साल भी धान बेचने के लिए पहुंचे. उनके पास करीब 38 क्विंटल धान थी, जिसके लिए उन्हें टोकन कटवाना था, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया गया. हालांकि इसके पीछ समिति का कहना था कि समिति की धान खरीद की लिमिट निर्धारित है. उस लिमिट के अंतर्गत ही धान बेचने आए किसानों का टोकन काट सकते हैं उससे अधिक नहीं.

मंगलवार को तय लिमिट के अंतर्गत टोकन कट चुका था, लिहाजा उन्हें दूसरे दिवस आने की बात कही गई. साथ ही उन्होंने समिति में 20 हमालों की व्यवस्था की बात कही, लेकिन उनके इस दावे के उलट उपार्जन केंद्र में ही उनके सामने संडेल के किसान सुरेंद्र जांगड़े, फिरतराम हमालों की तरह अपने बेचे गए धान के बारदानों की सिलाई करते नजर आए. सुरेंद्र 22 क्विंटल तो फिरतराम 37 क्विंटल धान बेचने आए थे. निश्चित तौर पर यह बदइंतजामी किसानों को हतोत्साहित करने वाली साबित हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Bastar: कांग्रेस के 'ऋण माफी' के भरोसे किसानों ने लिया था कर्ज, अब बैंक से आ रहा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget