एक्सप्लोरर

Chattisgarh: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, दीपक बैज को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष

Deepak Baij Chhattisgarh Congress President: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दीपक बैज को राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अब तक कांग्रेस नेता मोहन मरकाम इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

Chhattisgarh Congress President: चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया है. लोकसभा सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है. अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे. लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी. अब कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है. दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सांसद हैं.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है.

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है. इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया था. 

सीएम बघेल ने दी बधाई

दीपक बैज को राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारे निवर्तमान अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार."

कौन हैं दीपक बैज?

दीपक बैज बस्तर के आदिवासी नेता हैं. वे ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं. चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक (2013 से 2018) रहे हैं. फिलहाल वो बस्तर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 

दीपक बैज के सामने होंगी चुनौतियां

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली में छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाई कमान की बैठक हुई थी. इस बैठक में इस बात पर जोड़ दिया गया कि पार्टी के नेता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे. कांग्रेस के सामने सरकार को दोहराने की चुनौती है. विपक्षी दल बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही है. ऐसे में आने वाले समय में दीपक बैज के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी. संगठन के नेताओं को साथ लेकर सामंजस्य बैठाने का काम भी प्रदेश अध्यक्ष के कंधे पर होता है.

Chhattisgarh: नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget