एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन से लौट रहे जवान की सर्विस राइफल से गलती से चली गोली, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Jawan Injured: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक जवान गलती से राइफल चल जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया तो दूसरी तरफ IED ब्लास्ट में एक वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया.

Dantevada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन से वापस लौटते वक़्त एक जवान के अपने ही सर्विस राइफल से मिस फायर होने से उसे गोली लग गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.  तुरंत साथी जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर (Raipur) रेफर किया गया है. जवान का नाम विजय नाग बताया जा रहा है जो दंतेवाड़ा पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है. फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि बुधवार को जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में  रेस्क्यू ऑपरेशन कर जवान वापस थाना लौट रहे थे और वापसी के दौरान ही दुर्घटनावश खुद के सर्विस राइफल से मिस फायर होने से प्रधान आरक्षक विजय नाग को गोली लगी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है. एसपी ने बताया कि फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर है.

IED की चपेट में वाहन चालक घायल
इधर, दंतेवाड़ा में ही नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आने से एक वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया है. इसे भी दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि बुधवार को दोपहर जगरगुंडा थाना के अंतर्गत कमारगुड़ा और कोरमेटा के बीच निर्माणाधीन सड़क में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया.

विकास कार्य से बौखलाए नक्सली कर रहे हमला- पुलिस
आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक वाहन चालक (सिविलयन) बुरी तरह से घायल हो गया. घायल वाहन चालक को रेस्क्यू कर थाना अरनपुर के जवान और सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान घायल का तत्काल प्राथमिक इलाज करने के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. एसपी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चल रहे विकास कार्यों से नक्सली बौखलाए हुए हैं. और आम जनता को भी अपना निशाना बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर कवासी लखमा के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने कोतवाली में शिकायत करवाई दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget