एक्सप्लोरर

Dantewada: जंगल में मिला लाखों रुपये के इनामी खूंखार नक्सली का शव, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्की मड़कामी का शव बरामद किया है. शव के पास से पुलिस को एक 12 बोर की बंदूक भी मिली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले के भूसारास के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है. इस नक्सली की पहचान आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्की मड़कामी के रूप में की गई है. शव के पास से पुलिस ने नक्सली की एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद की है. दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि नक्सली दरभा डिवीजन के सीपीआई माओवादी संगठन के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था. साथ ही  उसके ऊपर दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में 10 से ज्यादा  अपराधिक मामले दर्ज हैं. 

भूसारास घाटी के पास जियाकोरता के जंगलो में सीआरपीएफ और डीएफ के जवानों ने नक्सली के शव को बरामद किया है.  इधर पुलिस नक्सली की मौत की जांच पड़ताल में जुट गई है. दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंआकोंडा थाना क्षेत्र के भूसारास के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी देखी गयी है. इसके बाद सीआरपीएफ (CRPF) और  डीएफ की टीम इस इलाके में सर्चिंग के लिए निकली हुई थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने जगंल में एक युवक का शव होने की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने जगंल में सर्चिंग के दौरान  एक नक्सली का शव बरामद किया. 

आपस में लड़ रहे नक्सली
वहीं नक्सली के शव के  पास एक हथियार भी मौजूद था, जिसके बाद डीएफ के एक जवान ने इस नक्सली की पहचान 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली देवा और तिर्की मढ़कामी के रूप में की.  इधर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि आशंका है कि नक्सलियों ने ही खुद अपने साथी को मार कर फेंका है, क्योंकि लगातार ग्रामीण इलाकों से अपना जनाधार खो रहे नक्सली आपस में ही लड़ रहे हैं.  इसके साथ ही  स्थानीय नक्सली बाहरी नक्सलियों का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते खुद नक्सलियों ने ही अपने साथी को मौत के घाट उतारा होगा. हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है कि नक्सली की मौत कैसे हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget