एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: ऑयल मिल में भीषण आग लगने से मची भगदड़, सुरक्षित निकाले गए सभी कर्मचारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की एक तेल मिल में आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Chhattisgarh Oil Mill Fire: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेल मिल में भीषण आग लग गई. आग लगने की ये घटना बिलासपुर (Bilaspur) की शिवांगी राइस ब्रान ऑयल मिल में हुई. आग इतनी भीषण थी जिसका धुआं दूर-दूर तक फैलने लगा. आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई.

इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) होने के कारण मिल के आसपास और भी कई फैक्ट्रियां हैं. आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रही. इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है.

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि आग मिल के बॉयलर के पास लगी. आग लगने पर मिल में काम कर रहे मजदूरों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मिल में आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

बिलासुपर की सीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को एक तेल कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छह फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. तेल कारखाने में काम करने वाले सभी वर्करों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसकी वजह से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई. अफसरों के मुताबिक, मिल में प्रोसेसिंग का काम होता है. वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है इसकी जांच की जा रही है. 

समय रहते आग पर पाया गया काबू

जिस जगह आग की ये घटना हुई वो एक औद्योगिक क्षेत्र है. शिवांगी ऑयल मिल के आसपास और भी कई फैक्ट्रियां हैं. गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग इतनी भीषण थी कि अगर इसकी चपेट में दूसरी फैक्ट्रियां भी आ जाती तो भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था. पुलिस और फायर ब्रिग की मुस्तैदी से समय पर इस आग को काबू कर लिया गया. आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में भी कुछ ऐसा है आफताब का हाव-भाव, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
एक पैर में जूता, इस हालत में ही सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज, जानें क्या बोले?
एक पैर में जूता, इस हालत में ही सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget