एक्सप्लोरर

Sukma Naxal Attack: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद, सप्ताहभर में तीसरे जवान की शहादत, 5 हो चुके हैं घायल

सुकमा जिले में नक्सलियो के साथ मुठभेड़ में CRPF के 195 वीं बटालियन में तैनात सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए. जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर में लगातार नक्सली एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वजह से बीते सप्ताह भर में 3 जवानों की जान चली गई है. जबकि 5 से अधिक जवान घायल हुए हैं. रविवार सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ 195 वीं  बटालियन में तैनात सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए हैं. जबकि एक जवान रामु गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है. 

नक्सली मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद
सुकमा के पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेदरे इलाके में हुई, जहां हर रोज की तरह सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवानों पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया. पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली और इस दौरान नक्सलियों की गोली लगने से सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी मौके पर ही शहीद हो गए. फिलहाल मुठभेड़ पूरी तरह से थम चुकी है और सर्चिंग के दौरान आसपास के इलाके से जवानों ने चार संदिग्धों को अपने हिरासत में लिया है. वही लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान जारी रखा गया है. इधर घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट किया गया है.

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने बनाया निशाना 
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार नक्सली विरोधी अभियान जारी है. जिला पुलिस बल डीआरजी, सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीमें लगातार घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग अभियान चला रही है. रविवार सुबह भी जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेदरे इलाके में जवानों की टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी. इसी दौरान जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. नक्सलियों की ओर से हुई फायरिंग में सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए. एसपी ने बताया कि मौके पर सर्चिंग के दौरान 4 संदिग्धों को जवानो ने पकड़ा है. 

सप्ताह भर में 3 जवान शहीद
आपको बता दें कि सप्ताह भर में संभाग के अलग-अलग जिले में नक्सली घटनाओं में 3 जवान शहीद हो गए है. नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर CAF का जवान कमलेश साहू शहीद हो गए थे. जबकि 15 दिसंबर को कांकेर जिले में नक्सलियो के द्वारा किए गए आइईडी ब्लास्ट में BSF के जवान अखिलेश राय शहीद हो गए. वहीं आज सुकमा जिले में नक्सलियो के साथ मुठभेड़ में CRPF के 195 वीं बटालियन में तैनात सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में मिली हार को पचा नहीं पा रहा कांग्रेस आलकमान, पार्टी नेताओं की इस बात से हुआ खफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget