एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: फिर लौट आया कंटेनमेंट जोन, रायपुर के इन क्षेत्रों में आवाजाही की गई पूरी तरह बंद

रायपुर में बढ़ते कोरोना के मरीजों के बाद जिला प्रशासन ने एक दिन में 5 स्थानों को कंटेनमेट जोन घोषित किया है. जिन इलाकों में 2 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं उनको पूरी तरह बंद किया जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना के मरीजों के बाद जिला प्रशासन ने एक दिन में 5 स्थानों को कंटेनमेट जोन घोषित किया है. रायपुर में महीनों बाद फिर से कन्टेनमेंट जोन की पाबंदी लगाई गई है. जिन इलाकों में 2 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं उनको पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा.

कुछ क्षेत्रों में आवाजाही बंद
दरअसल बुधवार को राजधानी रायपुर में 12 नए मरीज मिले है. इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई. जो कि रायगढ़ जिले के बाद सबसे अधिक है. बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है और कंटेंनमेंट जोन में केवल मेडिकल एमरजेंसी की सुविधा ही जारी रहेगी.

जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों को घोषित किया कंटेनमेंट जोन
1. पंचवटी गोकुल नगर, चन्द्रमा मंदिर रोड, बुढ़ापारा रायपुर 
2. दलदल सिवनी, मितान विहार, मोवा, रायपुर
3. ग्रीन आर्चिड, दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर
 4. सफायर ग्रीन, आमासिवनी विधान सभा मार्ग, रायपुर
5. महाराट्र मंडल के पास चौबे कालोनी, रायपुर

कंटेनमेंट जोन में क्या बंद रहेंगे
1.सभी दुकानें, ऑफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे.
2. सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

कड़ाई से होगा पालन
क्षेत्र के थाना प्रभारी को कन्टेंनमेंट जोन में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के जिम्मेदारी दी गई है. आवागमन करने वाले सभी नागरिकों का रजिस्टर मेंटेंन किया जाएगा. कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश / निकास के लिए केवल एक ही गेट रहेगा. जिसमें पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी. प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी. आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए विधिवत परिवहन अनुमति इंसिडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी. वहीं कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे.

मेडिकल इमरजेंसी में ही जा सकते हैं बाहर
मेडिकल इमरजेंसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पास जारी किया जाएगा. मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन / मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा. अगर मेडिकल इमरजेंसी में बाहर जाना हुआ तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसिडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा. सामान लाने ले जाने वाले व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, फिजिकल डिस्टेंसिग और सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुए कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें. अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना या अन्दर आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. 

ये भी पढ़ें:

Kalicharan Arrested : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला 'गालीबाज' कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार

Gurugram Covid-19: गुरुग्राम में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, 7 महीने बाद कल पहली बार आए 151 नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget