एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को बताया 'भ्रष्टाचारी', बोले- 'अन्याय करने वालों को हनुमान जी सजा देते हैं'

Chhattisgarh Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने रायपुर में कहा कि हनुमान जी तो सबके हैं.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का दिया एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने कहा " हनुमान जी राक्षसों के सामने कठोर हो जाते है. उसी तर्ज पर बीजेपी (BJP) भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर हो जाती है." उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीएम बघेल ने बीजेपी को ही भ्रष्टाचारी बताया है और कहा कि अन्याय जो करेगा उसको सजा हनुमान जी देते हैं.

दरअसल, बीजेपी ने गुरुवार अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. हनुमान जयंती पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा " हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं. सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते. यही बीजेपी की प्रेरणा है.

एक और प्रेरणा हैं जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे. इसी प्रकार जब से भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो बीजेपी उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है. मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों."

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर विपक्ष की तरफ से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा " हनुमान जी तो सबके हैं. ज्ञान शक्ति और भक्ति के भंडार हैं. उनके बराबर कोई दूसरा नहीं है. अन्याय जो करेगा उसको सजा हनुमान जी देते हैं. लेकिन जो भ्रष्टाचारी है, वो सब लोग बीजेपी में जाते हैं, उसके बाद वो ठीक हो जाते हैं. हनुमान जी पहले उन्हीं को सजा देते हैं."

स्थापना दिवस की बधाई दी
इसके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को 44 वें स्थापना दिवस की बधाई दी. साथ ही उनके नेताओं पर अटल बिहारी वाजपेयी के मार्ग से भटकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 1980 के आस पास बीजेपी बनी. उनको शुभकामना देता हूं, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की जो बीजेपी थी. बीजेपी के लोग खुद कहते है की वो उससे रास्ता भटक चुके हैं. कितने लोग हैं जो बीजेपी में घर बैठ गए हैं और पार्टी छोड़ चुके हैं. जिन लोगों ने इसकी स्थापना की थी. 

CM बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की कब्र खोदने के बयान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा "कब्र तो मुसलमानों में होती है. उन्होंने प्रधानमंत्री के हिंदू होने पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि कब्र कौन खोदते हैं? आप हिंदू हैं.  हिंदुओं का (अंतिम संस्कार) शमशान में होता है. हिंदुओ में चिता जलाई जाती है. अंत्यिष्ठि होती है, तो कब्र कैसे खुदेगी भाई इनकी ?"

बता दें की पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था "नफरत से भरे ये लोग झूठ बोले जा रहे है. अपने भ्रष्ट कर्मो का खुलासा होते देख ये बेचैन हैं और हताशा से भर गए हैं. इतने निराश हैं कि एक ही रास्ता दिख रहा है. खुलकर कह रहे हैं कि मेरी कब्र खुदेगी. वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं."

CM Bhupesh Baghel Durg Visit: भूपेश बघेल का आज दुर्ग दौरा, जनता से करेंगे भेंट मुलाकात, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget