एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: 'लगता है छत्तीसगढ़ में मेरे खिलाफ बीजेपी नहीं, ED-CBI चुनाव लड़ेंगे...', सीएम बघेल ने कसा तंज

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने कहा कि पहले कथित शराब घोटाले की बात की गई और यह दावा किया गया कि 3900 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जबकि कांग्रेस की सरकार में आबकारी राजस्व बढ़ गया.

CM Bhpesh Baghel Target BJP: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupeh Baghel) ने गुरुवार को बीजेपी (BJP) पर जमकर निाशाना साथा. सीएम ने कहा कि उनके कुछ करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मकसद सिर्फ उनकी सरकार को बदनाम और अस्थिर करना है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं, बल्कि ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) चुनाव लड़ेंगे.

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि वह ‘मरने’ और ‘जेल जाने’ से नहीं डरते. ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के दो ओएसडी, एक कारोबारी समेत अन्य लोगों के यहां बुधवार को छापा मारा था. सीएम ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ को दबाने और बदनाम करने का प्रयास हो रहा है. चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से ईडी को सक्रिय कर दिया गया है.’’

कांग्रेस सरकार में आबकारी राजस्व बढ़ा- सीएम बघेल
सीएम बघेल ने कहा कि पहले कथित शराब घोटाले की बात की गई और यह दावा किया गया कि 3900 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जबकि कांग्रेस की सरकार में आबकारी राजस्व बढ़ गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार आने से पहले छत्तीसगढ़ को सालाना 3900 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व होता था, लेकिन अब 6500 करोड़ रुपये का राजस्व हो रहा है.’’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कोयला घोटाले और धान घोटाले की बात की गई.

मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष
सीएम बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अब पाटन (मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र) में बीजेपी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि ईडी और सीबीआई लड़ेंगे.’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार को बदनाम करना और बाधित करना इस कार्रवाई का एकमात्र राजनीतिक उद्देश्य है. ये लोग प्रजातांत्रिक ढंग से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, इसलिए ईडी, आयकर और सीबीआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं.’’मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों के 200 से अधिक छापे पड़ चुके हैं.

उन्होंने यह दावा भी किया कि ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को सेवा विस्तार इसीलिए दिया गया ताकि वह राजनीतिक विरोधियों में ‘आतंक’ फैलाएं. एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, ‘‘हम छत्तीसगढ़ के लोग हैं, मरने से नहीं डरते, जेल जाने से भी नहीं डरते.’’ उन्होंने कहा कि इस समय पूरी कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व उनके साथ है. बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देगी.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर CM बघेल बोले- जितने छापे पड़ेंगे, उतनी BJP की सीटें घटेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget