एक्सप्लोरर

Chitrakot Mahotsav: 'मिनी नियाग्रा' में होगा चित्रकोट महोत्सव का आगाज, मशहूर सिंगर हरिहरन और IGT विनर होंगे शामिल

Chitrakoot Mahotsav 2024: हर साल की तरह इस बार भी मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर चित्रकोट वाटरफॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय करेंगे.

Bastar News: देश मे मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद चित्रकोट वाटरफॉल के परिसर में तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव हर साल आयोजित किया जाता है, इस बार इसका आयोजन 5 से 7 मार्च तक किया जाएगा. इस तीन दिवसीय महोत्सव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 मार्च को शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वो यहां पर आयोजित मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना में शामिल होकर 340 जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे.

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि इस साल चित्रकोट महोत्सव को विशेष तौर पर युवाओं पर केंद्रित रखा गया है. पहले दिन उद्घाटन सत्र में मलखंभ के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में लगभग 130 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे. इसके अलावा तीन दिनों तक शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक हरिहरन 6 मार्च की शाम को विशेष प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा कर्नाटक के लोक कलाकारों द्वारा शिव की आराधना में नृत्य किया जाएगा. महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन सारी तैयारी कर ली है.

सिंगर हरिहरन कार्यक्र में बाधेंगे शमा
दरअसल, महा शिवरात्रि के मौके पर हर साल तीन  दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जाता है. प्रसिद्ध वाटरफॉल के परिसर में होने वाले इस महोत्सव में बस्तर जिले के अंदरूनी गांव के सैकड़ों आदिवासी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंडई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हर बार की तरह इस बार भव्य बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियों में जुटा है. इसी क्रम में 5 मार्च की दोपहर मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. 

बस्तर कलेक्टर ने बताया कि इस साल चित्रकोट महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बॉलीवुड और टॉलीवुड के मशहूर सिंगर हरिहरन को भी बुलाया गया है. इसके अलावा महोत्सव के पहले दिन स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे. महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक  कार्यक्रम और खेल कूद का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं महोत्सव के तीसरे दिन समापन सत्र के दौरान विभिन्न स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा.

मलखंभ के खिलाड़ी बिखरेंगे जलवा
इस साल अबूझमाड़ के मलखंभ के छात्रों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश दुनिया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इन खिलाड़ियों ने इंडियाज गॉट टैलेंट में पहला पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. ये खिलाड़ी भी महोत्सव में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान चित्रकोट वॉटरफॉल घूमने आने वाले यहां पर एडवेंचर्स का लुत्फ भी उठा सकेंगे. पर्यटक इस महोत्सव में पैराग्लाइडिंग के साथ अन्य एडवेंचर खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान, बताया कितनी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget