एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत आज से, गिल्ली-डंडा और कंचा के अलावा ये खेल भी खेले जाएंगे

Chhattisgarh Olympic: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगी. इसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी,गेड़ी दौड़ और भंवरा जैसे खेलों को शामिल किया गया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत होगी.इसका उद्घाटन राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा. इसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी,गेड़ी दौड़ और भंवरा की  प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. ग्रामीण से लेकर राज्य तक कुल छह स्तरों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे.इसके अंतिम चरण यानी राज्य स्तर का आयोजन 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा. इसमें टीम और एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है.सीजी ओलंपिक को तीन वर्गों में बांटा गया है. पहला वर्ग 18 साल तक की आयु के लोगों के लिए ,  18-40 साल तक आयु के लोगों के लिए और तीसरा वर्ग 40 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है. इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में भाग ले सकते हैं. 

किन स्तरों पर होगी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के छह स्तरों में पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब है. इसके बाद जोन स्तर की प्रतियोगिता होगी. इसमें आठ क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया गया है.इसके बाद विकासखंड स्तर की प्रतिस्पर्धा होगी. इसके बाद जिला स्तर, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. 

कौन कौन से खेल खेले जाएंगे

छत्तीसगढिया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है. ये खेल हैं गिल्ली-डंडा,लंगड़ी दौड़, पिट्ठूल,संखली,कबड्डी,खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़,लंबी कूद और बिल्लस. यह प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की जाएगी.पहला वर्ग 18 साल तक की आयु, दूसरा 18 से 40 साल तक की आयु और तीसरा वर्ग 40 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए होगा. इसमें महिला और पुरुष दोनों प्रतिभागी होंगे.

इसमें टीम स्तर पर गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) को शामिल किया गया है. वहीं एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं होगी. 

प्रतियोगिता का टाइम टेबल

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर  6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे. जोन स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक,विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. जिला स्तर की प्रतियोगिता 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभाग स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पांच दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच किया जाएगा. राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की लेखिका अंकिता जैन को मिला मेदिनी पुरस्कार, पुस्तक के जरिये सामने रखा किसानों का दर्द

Bastar News: विजयदशमी पर आधुनिक शस्त्रों की पुलिस ने की पूजा, नक्सल मुक्त बस्तर बनाने की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget