एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अब घर बैठे ट्रेन से भेज सकते हैं अपना सामान, जानें पार्सल बुकिंग का पूरा प्रोसेस

Chhattisgarh Latest News: अब ट्रेन से अपना सामान भेजने के लिए आपको डाक घर या रेलवे स्टेशन नहीं जाना होगा. घर बैठे आप ट्रेन से पार्सल भेज सकते हैं. जानें बुकिंग का पूरा प्रोसेस.

Parcel Booking In Chhattisgarh: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब ट्रेन से पार्सल भेजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि अब पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन जाना नहीं पड़ेगा. डाक विभाग के कर्मचारी खुद आपके घर आएंगे और पार्सल लेकर चले जाएंगे. इसके बाद पार्सल को जहां भेजना है वहां पहुंचा देंगे. आखिर आप कैसे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

रेलवे और डाक विभाग का बड़ा फैसला

दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में छह दिसंबर को महानदी रेलवे सभागार डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में डाक और रेलवे के बीच पार्सल बुकिंग की कार्य योजनाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. इसमें रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जी. वी. एल. सत्य कुमार के साथ रेलवे के सीनियर अफसर और रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ़ सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विधान चंद्र रॉय की मौजूदगी में बैठक हुई है. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. 

ऐसे होगी पार्सल की डिलीवरी 

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने घरों से डाक और रेलवे विभाग के प्रयासों से अपने पार्सल पंहुचा सकेंगे. उन्हें अपने पार्सल भेजने के लिये रेलवे स्टेशनों पर आने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिये रेलवे द्वारा एक नंबर जारी किया जायेगा, जिसकी सहायता से आप घर बैठे कॉल करके अपना पार्सल बुक करा सकते हैं. डाक विभाग के कर्मचारी आपके घर से आपका पार्सल लेकर रेलवे पार्सल गोदाम तक पहुंचायेगा. रेलवे पार्सल को लेकर जहां भेजना है उस के नजदीकी रेलवे स्टेशन पहुंचायेगा, रेलवे स्टेशन से डाक विभाग के कर्मचारी उस पार्सल को निर्धारित पते पर ले जाएंगे और सम्बंधित व्यक्ति को पार्सल देंगे.

जल्द शुरू होगी ये योजना

गौरतलब है कि अबतक पार्सल अगर ट्रेन के जरिए भेजना होता था तो लोगों को रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था. वहां गोदाम में पार्सल छोड़ना होता था. लेकिन अब रेलवे और डाक विभाग की पहल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल ये सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है. रेलवे और डाक विभाग जल्द ही इसके शेड्यूल को जारी कर देंगे इसके साथ एक नंबर भी जारी किया जाएगा जिसमें लोग पार्सल के लिए अपॉइंटमेंट बुक करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कांग्रेस ने पीएल पुनिया को प्रभारी पद से हटाया, कुमारी शैलजा को दी मिशन 2023 फतेह करने की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget