एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के लिए आरक्षण बढ़ाना क्यों था जरूरी, जानिए रिजर्वेशन बढ़ाने की इनसाइड स्टोरी

Chhattisgarh News: कांग्रेस ने आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित कर दिया है, और राज्यपाल को विधेयक भेज दिया है. इस विधेयक से बीजेपी के सपनों पर पानी फिर गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर राज्य में आरक्षण 76 प्रतिशत बढ़ाने का विधेयक पारित कर दिया है. इसमें सबसे खास ये है कि ओबीसी आरक्षण पहले 14 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया है. एसटी आरक्षण 20 से 32 प्रतिशत किया गया है. वहीं ईडब्ल्यूएस को चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. ये तो रही आरक्षण बढ़ाने की बात लेकिन इस विधेयक में एक वर्ग का आरक्षण घटाया गया है. वो है एससी वर्ग, इनका आरक्षण 16 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत किया गया है. आखिर सरकार को आनन फानन में इतना बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ गया. चलिए जानते है इसकी इनसाइड स्टोरी.

आदिवासियों की नाराजगी ने सत्ता की कुर्सी हिला दी
दरअसल 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर में उपचुनाव होने वाला है, लेकिन हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण रद्द कर दिया था. इससे आदिवासी समाज नाराज है, और भानुप्रतापपुर एसटी सीट है. इसका उपचुनाव में जोरदार असर देखने को मिल रहा है. सर्व आदिवासी समाज ने तो खुद का प्रत्याशी तक मैदान में उतर दिया है. कांग्रेस के नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ा है. आदिवासियों की नाराजगी सरकार के  मिशन 2023 के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकता था. क्योंकि राज्य में 29 विधानसभा सीट आदिवासी समाज के कोटे के है.

विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग सबसे ज्यादा वोट शेयर
कांग्रेस आदिवासी समाज को खुश करना तो चाहती ही थी. इसके लिए ठीक समय पर ओबीसी वर्ग की जनसंख्या की रिपोर्ट भी हाथ लग गई. इससे ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के वादे को कांग्रेस ने पूरा करने का ठान लिया. क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर ओबीसी वर्ग का है. मध्य छत्तीसगढ़ में यानी मैदानी इलाकों में ओबीसी वर्ग दबदबा सबसे ज्यादा है. ओबीसी वर्ग के  इर्द- गिर्द ही छत्तीसगढ़ की राजनीति घूमती है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी वर्ग से आते हैं. बीजेपी ने भी ओबीसी वर्ग के नेता अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. ऐसे में कांग्रेस ओबीसी को भला क्यों न खुश करती.

आरक्षण घटने से एससी वर्ग हो सकते है नाराज
छत्तीसगढ़ में किंग मेकर की भूमिका में एससी वर्ग को माना जाता है. क्योंकि एक यही वर्ग है जिसका वोट दोनों ही पार्टी में शेयर हो सकता है. यहां कांग्रेस पार्टी को समझौता करना पड़ा है. एससी का आरक्षण 16 से 13 प्रतिशत किया गया है, मतलब 3 प्रतिशत घटाया गया है. इससे अब अनुसूचित जाति के लोग नाराज हो सकते हैं. क्योंकि एससी वर्ग को लंबी लड़ाई के बाद 16 प्रतिशत आरक्षण के लिए हाईकोर्ट से जीत मिली थी.

किंग मेकर किसके पाले में जाएंगे?
अब इसके राजनीतिक नफा - नुकसान की बात करें तो अनुसूचित जाति वर्ग का वोट शेयर 13 प्रतिशत है. इनके लिए विधानसभा में 10 सीट का कोटा रिजर्व है. अनुसूचित जनजाति वर्ग की सात सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. दो बीजेपी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में है. फिलहाल देखना होगा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एससी वर्ग किसके पाले में जाता है. फिलहाल कांग्रेस ने आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित कर दिया है, और राज्यपाल को विधेयक भेज दिया है.

बीजेपी के सपने में पानी फेर गया
छत्तीसगढ़ में बीजेपी 2023 में सत्ता में वापसी की गुंजाइश ढूंढ रही है. वो हर छोटे बड़े मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. हाइकोर्ट के आरक्षण रद्द करने के फैसले पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिपाफ मोर्चा खोल दिया था. एक महीने के प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई थी. जिला और संभाग स्तर में चक्का जाम किया गया था. आरक्षण के मुद्दे में पार्टी चुनावी मैदान में दमदार कदम रखने की फिराक में थी, लेकिन इस विधेयक से बीजेपी के सपनों पर पानी फिर गया है.

Chhattisgarh: उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर भड़के CM, बीजेपी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget