एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने जताई ये आशंका

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में तापमान बढ़ने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है. यहां जानें ठंड को लेकर मौसम विभाग ने क्या आशंका जताई है.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम (Weather) ने एक बार फिर करवट बदली है, क्रिसमस के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव (Rajnandgaon) में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है. इससे अचानक दिन में गर्मी बढ़ने लगी है. रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं. राज्य में न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. हालांकि नए साल से फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार लगभग सभी जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में औसतन वृद्धि हुई है. लेकिन अकेले राजनांदगांव में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हो गई है. इस कारण दिन में ठंड काफी कम हो गई है. 30 दिसंबर से से उत्तरी हवाओं ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हो सकती है. 

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम से चलने वाली हवाओं के आने से राज्य के कई जिलों में ठंड में इजाफा हो सकता है. आज राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में हल्की वृध्दि होने की सम्भावना है.

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ये है तापमान की स्थिति
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रायपुर में 4 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ, अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. माना एयरपोर्ट में भी 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के बाद, न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बिलासपुर में 3 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस. पेंड्रा रोड में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

अंबिकापुर में 2 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जगदलपुर में भी 3 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दुर्ग जिले में 4 डिग्री तापमान बढ़ा है. इसके चलते न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं राजनांदगांव में 8 डिग्री तापमान बढ़ा है, इसके चलते न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

प्रदेश के इस जिले में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ
रायपुर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस महासमुंद में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. राजधानी रायपुर शहर के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियसके आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

Bastar: NMDC प्रबंधन के खिलाफ बीजेपी नेता ने निकाली जनाक्रोश पदयात्रा, कहा- मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget