एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर फिर एक बार ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. यहां जानें किन-किन जिलों में है भारी बारिश की संभावना?

Chhattisgarh Weather Forecast Today: छत्तीसगढ़ में भारतीय मौसम विभाग में एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में होने वाले बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

अगले 24 घंटों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गरज - चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

 वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए उन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.  इसलिए उन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए हेलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और अधिकांश स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में रायपुर संभाग वृद्धि देखा गया है. बाकी सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. बस्तर संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में तापमान सामान्य रहा है.

न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा है. छत्तीसगढ़ का सबसे अधिकतम तापमान वाला इलाका कुरूद रहा है जहां पर 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

जानिए पिछले 24 घंटों कहां कितनी बारिश हुई

छत्तीसगढ़ में कितने 24 घंटों में भोपालपटनम, पलारी, अंतागढ़, भैरमगढ़, कशडोल,पिथोरा 5, राजिम भानुप्रतापपुर, छिंदगढ़, लोरमी - 4, पखांजूर, पैड्रारोड, अम्बिकापुर, लैलूंगा , दुर्गकोंदल, बास्तानार, फरसगांव, बीजापुर, पाटन, नारायणपुर, ओरछा, बागबाहरा बागीचा, सिमगा, पडरिया, टोकापाल, बलौदाबाजार 3. भैयाथान, केशकाल, कवर्धा, कोआकोंडा, कटेकल्याण, चारामा, मस्तूरी, पथरिया, मुंगेली, सूरजपुर, बसना, कुसमी, लखनपुर, बेमेतरा, कुंकुरी, माकड़ी, खड़गवां, कांकेर, जगदलपुर, कोडागांव, मैनपाट, मरवाही और कोटा-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है और कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका दक्षिण पाकिस्तान, अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झाड़सुगुड़ा, गोपालपुर, उसके बाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी  होते हुए पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती खेरा उत्तर पश्चिम तथा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण उड़ीसा, उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. आज  8 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट, यहां करें चेक

Chhattisgarh: भूपेश कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले, इलेक्ट्रिक वाहन पाॅलिसी को मंजूरी, मिलेंगी ये सुविधाएं और छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget