एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ गया मानसून, बारिश की फुहारों पर ब्रेक लगते ही बढ़ने लगा तापमान

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने थोड़ी देरी से दस्तक दी. हालांकि इसके बाद लगातार कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होती रही. अब एकबार फिर बारिश पर ब्रेक लग गई है.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश (Rain) पर अब ब्रेक लग गया है. बारिश थमने पर लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है. मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं, अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार नहीं हैं.

छत्तीसगढ़ में मानसून ने जरूर देर से दस्तक दी हो लेकिन जब यह आया तो लगातार तीन दिनों तक बारिश हुई. अब छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से कमजोर पड़ने लगा है. पिछले 2 दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं हो रही है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है. बारिश नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ में अब लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है.

अगले दो-तीन दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों में तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री की वृद्धि हुई है. आने वाले दो-तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.  हालांकि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है. 

पिछले 24 घंटों में किन इलाकों में हुई बारिश
राजपुर, बगीचा, सीतापुर, धरमजयगढ़, ओडगी, रामानुजगंज, जनकपुर, पौडी उपरोरा, वांड्राफनगर, बलौदा, मनोरा, मैनपाट, कोरबा, रामानुजनगर, मस्तूरी, अकलतरा, सोनहत, सूरजपुर बिल्हा, कटघोरा, जशपुरनगर, कुनकुरी, लैलूंगा ओरछा, कुसमी, प्रतापपुर, करतला, कांसाबेल, लोरमी, पत्थलगांव, तपकरा, दुलदुला, बैकुंठपुर, सुकमा, मनेंद्रगढ़, राजिम, उसूर और छिंदगढ़ में हल्की बारिश हुई है. 

मध्य प्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उसके आसपास के क्षेत्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.  

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: चुनावी साल में पीएम मोदी का होगा पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 7 जुलाई को आ सकते हैं रायपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget