एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में लुढ़का तापमान, कड़कड़ाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल, घने कोहरे ने राहगीरों की बढ़ाई परेशानी

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मिचौंग तूफान का असर कम हो गया लेकिन ठंड बढ़ गई है. सुबह के वक्त घना कोहरा छाने के कारण सड़क यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में मिचौंग चक्रवाती तूफान का प्रभाव  खत्म होने के साथ ही  पिछले कुछ दिनों से कड़कड़ाती ठंड(Cold) पड़ रही है, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते शनिवार  से ही लगातार सुबह और शाम को कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग (Met Department) से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. दरअसल इस सीजन में बस्तर में भारी बारिश हुई है और जल स्रोतों में पर्याप्त पानी है, इसके कारण बस्तर में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है.

लांकि बारिश लगातार जारी रहने के कारण ठंड देरी से शुरू हुई है, लेकिन इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन लगातार जारी है. मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान खत्म होने के साथ ही बस्तर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है. उधर घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही ठंड 
इधर बस्तर संभाग के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी दिन में जमकर ठंड पड़ रही है. लोग ठंड से राहत पाने सुबह-शाम अलाव जला रहे हैं. गांव में भी सार्वजनिक स्थलों में लोग अलाव जलाते हैं और इन स्थलों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. हालांकि आने वाले दिनों में ठंड और तेजी आने की संभावनाएं हैं. इधर तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए जगदलपुर शहर में निगम प्रशासन ने अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है और इस साल की पड़ने वाली ठंड पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: अरुण साव और विजय शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम, रमन सिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget