एक्सप्लोरर

Durg News: गर्मियों में होने वाली बीमारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 100 से ज्यादा पानी के सैंपल की रोजाना हो रही टेस्टिंग

Chhattisgarh: दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा वार्डों से प्रतिदिन पानी के नमूने को 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में स्थापित लैब में जांच की जा रही है.

Chhattisgarh Durg Water Testing: गर्मियों के समय होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. अक्सर गर्मियों के समय गंदी पानी की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है. जिसको देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन ने पहले ही सतर्कता बरत रहा है. भिलाई नगर निगम क्षेत्र के पेयजल की शुद्धता को बनाए रखने सभी हैन्डपंप, पावरपंप, पाइप लाइन एवं विभिन्न स्थानों के जल स्रोतों से पानी का सेम्पल लिया जा रहा है. और पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है.

पूरे क्षेत्र से पानी का किया जा रहा है टेस्टिंग 

जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए निगम प्रशासन द्वारा सभी वार्डों मे लोगों को साफ व उबला हुआ पानी पीने की सलाह दे रहे है. वार्डों से प्रतिदिन लिए जा रहे पानी के सेम्पल को 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में स्थापित लैब में केमिस्टों द्वारा जांच की जा रही है. निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की जनता को शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के लिए संपूर्ण निगम क्षेत्र से पानी सेम्पल एकत्रित कर प्रतिदिन जांच की जाए.

बीमारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है

पीलिया एवं जल जनित जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए सभी जोन क्षेत्रों के हैन्डपंप, पावरपंप, टंकी, पाइपलाइन एवं अन्य जल स्रोतों से पानी का सैंपल लेकर उसका परीक्षण किया जा रहा है. परीक्षण उपरांत जांच रिपोर्ट जोन को सौंप दी जा रही है ताकि इसके अनुरूप पानी की शुद्धता के लिए अग्रिम कार्यवाही की जा सके. विभिन्न जल स्रोत जैसे हैंडपंप, बोर, कुआं, पाइपलाइन, टंकी आदि का सैंपल लेकर लैब में भेजा जा रहा है. अभी तक बहुत से स्थलों से प्राप्त पानी नमूना का परीक्षण किया जा चुका है. निगम के अधिकांश क्षेत्रों से सैंपल लिए जा चुके हैं जिसका परीक्षण कर जोन क्षेत्रों को भेजा जा रहा है. 

जानिए अधिकारी ने क्या कहा
जल कार्य के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि अलग-अलग जोन क्षेत्रों से प्रतिदिन 100 सैंपल लेकर परीक्षण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 1 जोन क्षेत्र से 20 सैंपल प्रतिदिन कलेक्ट किया जा रहा है. जल स्रोतों से सैंपल लेकर परीक्षण उपरांत रिपोर्ट भेजी जा रही है जिसके अनुरूप आगे की कार्यवाही की जा रही है. लोगों को शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के लिए 77 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के पानी की दिन में तीन बार टेस्टिंग की जा रही है. निगम प्रशासन अपील कर रहा है कि शुद्ध पेयजल का ही उपयोग पीने के लिए करें एवं पानी को उबालकर एवं छानकर उपयोग में लावे.

ये भी पढ़ेें : Chhattisgarh Election 2023: '63 फीसदी लोग अपने विधायकों से संतुष्ट नहीं', इस बार क्या है बड़ा मुद्दा? पढ़ें चुनाव पर सर्वे रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget