एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मोबाइल फोन के लिए पानी की बर्बादी के मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 430, 34 के तहत ममला दर्ज किया गया है.

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बांध के बाहरी हिस्से में मोबाइल गिरने के कारण लाखों लीटर पानी बहाने के मामले में पुलिस ने खाद्य विभाग के निरीक्षक और जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के नायब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) की शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस थाने में खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और विभाग के सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जमा पानी को बाहर निकाल कर बर्बाद कर दिया
उन्होंने बताया कि विश्वास ने कथित तौर पर बांध के बाहरी हिस्से में जमा पानी को बाहर निकाल कर बर्बाद कर दिया. वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विश्वास की मदद की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 430, 34 के तहत ममला दर्ज किया गया है. इस मामले में पखांजूर में तैनात विश्वास और धीवर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है.

प्राथमिकी के अनुसार नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि विश्वास (33) अपने दोस्तों के साथ 21 मई को खैरकट्टा गांव के परालकोट जलाशय में घूमने गया था. इस दौरान उसका मोबाइल पानी में गिर गया.

विश्वास ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन निकालने के लिए चार दिनों तक हजारों लीटर पानी निकाल दिया. पानी का उपयोग गर्मी में पशु-पक्षी तथा मानव जीवन के उपयोग के लिए किया जाता है.

41 लाख लीटर पानी को जलाशय के बाहरी हिस्से से निकाला
इसमें कहा गया है कि धीवर और ध्रुव ने पानी बर्बाद करने में विश्वास का सहयोग किया, जिससे कृषि और अन्य गतिविधियों के लिए एकत्र किये गये पानी की बर्बादी हुई.

अधिकारियों ने बताया था कि विश्वास ने 25 मई को अपने मोबाइल फोन को निकाले जाने से पहले चार दिनों तक कथित रूप से 41 लाख लीटर पानी को जलाशय के बाहरी हिस्से से निकाला था.

अगले दिन मामला सामने आने के बाद कांकेर जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी, जिसके बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया.

कलेक्टर ने कथित तौर पर पानी निकालने की मौखिक अनुमति देने पर एसडीओ धीवर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. एसडीओ धीवर को बुधवार को निलंबित कर दिया गया.

विश्वास को बिना अनुमति लिए पानी निकालने पर दस दिनों के भीतर विभाग को 53,092 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget