एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री और कर्मचारियों के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और कर्मचारियों के बीच बातचीत का वीडियो शेयर कर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) का कर्मचारियों से बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में टी एस कह रहे हैं कि सरकार के पास पैसे देने की औकात नहीं है. वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) ने सोशल मीडिया पर शेयर कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का 'मिस्टर बंटाधार' बताया है. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल जी के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर दिवालिया कर दिया है. कर्मचारियों को ना वेतन देने के पैसे हैं और ना ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने को पैसे हैं.

कर्मचारियों से बातचीत का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में लाखों कर्मचारी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) की मांग के लिए हड़ताल पर है. कर्मचारियों की एक टीम ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात कर मांग रखी है. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राज्य की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए ईमानदारी की बात की है. टी एस को कहते हुए सुना जा सकता है कि आप लोगों का 5 से 6 हजार करोड़ रुपए बन रहा है. 5-6 हजार करोड़ रुपए देने की औकात सरकार के पास नहीं है.

रमन सिंह ने ट्वीट कर सीएम बघेल को घेरा

आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और कर्मचारियों के बीच बातचीत का वीडियो ट्वीट पर शेयर  कर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री स्वीकार कह रहे हैं कि सरकार के पास पैसे देने की औकात नहीं है! भूपेश बघेल जी के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर दिवालिया कर दिया है. 

टी एस सिंहदेव और कर्मचारियों में बातचीत

वायरल वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कह रहे हैं कि मैं आप लोगों की तरफ से ही बोल रहा हूं. सरकार की तरफ से नहीं बोल रहा. आपकी समस्या को मैं भी समझ रहा हूं लेकिन पैसा नहीं है. ईमानदारी की बात है आप लोगों का 5 से 6 हजार करोड़ रुपए बन रहा है. 5-6 हजार करोड़ रुपए देने की औकात ही नहीं है. आप लोगों को 40 हजार करोड़ रुपए तो दे ही रहे हैं. 5 हजार करोड़ और देने की स्थिति नहीं है. मैं घुमाने फिराने की बात नहीं कर रहा हूं, सही स्थिति बता रहा हूं. कर्मचारियों के दूसरे राज्य से महंगाई भत्ते की तुलना पर सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नरवा गरुआ गोबर ज्यादा हो गया है. कितना समझाएं. आगे नियमितीकरण करना है, और कर्मचारी हैं, उनके लिए भी तो काम करना है.  

Durg News: छत्तीसगढ़ में पहली बार 'ब्रेकिंग न्यूज़' की थीम पर बन रहा है गणेश पंडाल, जानिए इस बार क्या रहेगा खास?

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं? 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से महंगाई भत्ता की मांग करते हुए लाखों कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मियों की तरह 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मांग रहे हैं. वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. अगस्त में महंगाई भत्ता को 6 प्रतिशत बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है. अभी भी कर्मचारी बचे 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिए अड़े हुए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पहले 'सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक' का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण, अब लोग अब पी सकेंगे साफ पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget