एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो कमांडो घायल

Bijapur Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियान चला रही थी. इस दौरान नक्सलियों द्वारा IED लगाकर विस्फोट करने का मामला सामने आया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगा विस्फोट कर हमला किया. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बासागुडा थाना क्षेत्र में तड़के उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियान चला रही थी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में CRPF की 229वीं बटालियन और जंगल क्षेत्र में युद्ध के लिए बनी CRPF की एक विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 206वीं बटालियन के जवान शामिल थे.

घायल कांस्टेबल CRPF कैंप में भर्ती

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कर्मी अनजाने में प्रेशर IED के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और दो जवान घायल हो गए. कोबरा 206वीं बटालियन के घायल कांस्टेबल मृदुल बर्मन और मोहम्मद इशाक को वहां से निकालकर बासागुड़ा CRPF कैंप ले जाया गया, जहां उनका प्रारंभिक उपचार किया गया. फिल्हाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि उन्हें आगे के उपचार के लिए राज्य की राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. माओवादी अक्सर बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगलों में कच्ची सड़कों, पगडंडियों के किनारे IED लगाते हैं. बस्तर क्षेत्र में बीजापुर सहित 7 जिले आते हैं.

आम लोग भी बन चुके हैं निशाना

क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटकों के ऐसे जाल का आम लोग भी निशाना बन चुके हैं. सुकमा जिले में 12 जनवरी को IED की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई थी और बीजापुर जिले में IED विस्फोट की इसी तरह की घटनाओं में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और 11 जनवरी को इसी तरह की घटना में CRPF का एक जवान भी घायल हो गया.

ये भी पढ़ें- Kawasi Lakhma News: गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता कवासी लखमा बोले, 'मेरे जैसे गरीब आदमी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget