एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के तीन एथलीट थाईलैंड में जंप रोप कप में कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व, अभी तक जीत चुके हैं इतने मेडल

Raipur News: थाईलैंड में हो रहे 'क्वीन्स कप जंप रोप चैंपियनशिप 2022' में छत्तीसगढ़ के तीन जंप रोपर्स भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के तीन जंप रोपर्स 'क्वीन्स कप जंप रोप चैंपियनशिप 2022' (Queen's Cup Jump Rope Championship 2022) थाईलैंड (Thailand) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. दरअसल, छत्तीसगढ़ के जंप रोपर्स गोपाश चंदवानी, हिमांशु कश्यप और आयुष सोनी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 75 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं. इन जंप रोपर्स का चयन भारतीय टीम में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीते थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ की तिकड़ी पिछले आठ साल से राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गोपाश राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक राज्य के लिए 20 स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी हैं. जबकि, हिमांशु ने 14 गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. वहीं आयुष ने 14 गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

बता दें कि  छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गेम्स में बस्तर के ग्रामीणों बेहतर प्रदर्शन किया है. राजीव युवा मितान क्लब की ओर से बस्तर जिले के सभी 7 ब्लॉक में आयोजित एकल, सामूहिक खेल प्रतियोगिता में गांव की महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों ने हिस्सा लिया. इस खेल प्रतियोगिता में जिले के बकावंड ब्लॉक के सरगीपाल गांव से ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसे देखकर एक महिला के हौंसले की हर किसी ने तारीफ की थी.  

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के दौरान साड़ी पहनी महिलाओं को कबड्डी खेलते देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्प रहा. आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को साझा किया था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है. इसके अंतर्गत दलीय और एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में दल बदलने का सिलसिला हुआ शुरू, सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget