एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिले शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया. मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक कम हुआ है.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया. खासकर मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है. रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग संभाग में पिछले 24 घंटे में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक कम हुआ है. तापमान कम होने से शहरों में ठिठुरने जैसी स्थति बन गई है. मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने को लेकर पहले ही चेतावनी जारी किया है.

रायपुर का तापमान
लालपुर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ठंड की स्थति का डाटा जारी किया है. रायपुर का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस है. पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री पारा गिरा है जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 24 घंटे में 4.2 डिग्री कम हुआ. सामान्य से 4.2 डिग्री कम तापमान होने से ठंड बढ़ गई है.
 
बिलासपुर और अंबिकापुर का
इसी तरह बिलासपुर जिले में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है. पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ. जिले में पारा सामान्य से 6.1 डिग्री कम हो गया है. पेंड्रा रोड में  तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है. अंबिकापुर जिले में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री कम है.

जगदलपुर और राजनांदगांव का
जगदलपुर का तापमान 10 डिग्री पर आ गया है जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है. दुर्ग जिले में 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया हैं. जिले में पिछले 24 घंटे में तापमान 5.4 डिग्री कम हुआ है जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम है. राजनांदगांव में तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस है. जिले में पिछले 24 घंटे में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ. तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम है. पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान कोरिया जिले में 3.3 डिग्री सेल्सियस है.

अन्य जिलों का तापमान
कोरबा जिले में 6.3 डिग्री सेल्सियस, कांकेर 7.1 डिग्री सेल्सियस, महासमुंद में 6.7 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 10.3 डिग्री सेल्सियस, नारायणपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस, धमतरी में 7.3 डिग्री सेल्सियस और नया रायपुर में 7.1डिग्री सेल्सियस तापमान है.

मौसम विभाग ने क्या कहा
रायपुर मौसम विभाग वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया की जब तापमान 4 .5 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगी तो शीतलहर चलना माना जाता हैं और तापमान में इसी तरह दो दिन तक कमी बरकरार रहे तो शीतलहर चलने की घोषणा की जाती है. अभी बिलासपुर में सामान्य से 6.1 कम है. दुर्गा में सामान्य से 7.9 डिग्री कम है. राजनांदगांव में सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है । कोरिया में 3.3 डिग्री सेल्सियस, डूमर बहार में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. ये वे स्थान हैं जहां शीतलहर चल रही है. प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र के कुछ भाग शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir weather update: जम्मू में ठंड ने तोड़ा 23 सालों का रिकॉर्ड, 2 डिग्री तक पहुंचा पारा तो कश्मीर में भी ठिठुर रहे लोग

UP Election 2022: अब मथुरा को लेकर आया साक्षी महाराज का भी बयान, सपा नेताओं पर छापों की टाइमिंग पर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget