एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पीएम मोदी के जगदलपुर दौरे के लिए SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान, 2000 जवान रहेंगे तैनात

PM Modi Bastar Visit: पीएम मोदी 3अक्टूबर को जगदलपुर के दौरे पर आ रहे हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क हैं. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कई जवानों को तैनात किया जाएगा.

Bastar News: पीएम  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) पहुंच रहे हैं. शहर के लालबाग मैदान में करीब 1 घंटे के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी (SPG) ने सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ले ली है. एयरपोर्ट से लेकर लालबाग ग्राउंड तक सैकड़ों की संख्या में जवानों को तैनात किया जा रहा है. इसके अलावा पूरे बस्तर (Bastar) संभाग में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नक्सल प्रभावित  क्षेत्र को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में दो दिन पहले से ही चेक पोस्ट नाका लगाकर वाहनों के चेकिंग शुरू कर दी गई है. अंदरूनी इलाकों में नक्सल ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.

खुफिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के सुरक्षा के लिए करीब दो हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है.जिसमें सीआरपीएफ के साथ ही आइटीबीपी, एसटीएफ, डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवान भी रहेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के जगदलपुर प्रवास के दौरान जमीन के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखी जाएगी. इसके लिए  छोटे ड्रोन के साथ UAV की भी मदद ली जा रही है.

सड़क के दोनों तरफ लगे बेरिकेट्स
एसपीजी के बड़े अधिकारियों ने शनिवार से ही बस्तर में सुरक्षा की कमान संभाल ली है. वहीं एयरपोर्ट से लेकर लालबाग ग्राउंड तक सड़क के दोनों तरफ बैरिकेट्स लगाए जा रहे हैं. गुजरात में हाल ही में प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान हुई भारी चूक को देखते हुए बस्तर में इस तरह की चूक ना हो इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं.

नक्सल प्रभावित इलाके में ये तैयारी
 अगले 3 दिन तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवान दिन-रात चौकन्ने रहेंगे. बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा , कांकेर और बस्तर जिले में पड़ने वाले सीमावर्ती इलाक़ों में सप्ताह भर पहले से ही मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है जो एक-एक वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं, इसके अलावा जगदलपुर शहर और खास कर लालबाग मैदान को छावनी में तब्दील किया जा रहा है.

जगदलपुर में कर सकते हैं रोड शो
चप्पे चप्पे पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है जो अपने डॉग स्क्वायड टीम के साथ पूरी तरह से तैनात रहेंगे. इसके अलावा जगदलपुर एयरपोर्ट को भी पूरी तरह से छावनी में तब्दील किया जा रहा है. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से लेकर लालबाग ग्राउंड तक रोड शो भी कर सकते हैं. अब तक पीएम ऑफिस से इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.  हालांकि रोड शो की पूरी तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Raigarh News: ट्रैकिंग और मुनादी के बाद नहीं रुक रहा हाथियों का हमला, रायगढ़ में किसान को कुचलकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget