एक्सप्लोरर

Siyasi Scan: इस लड़की ने बीजेपी के बड़े नेता और विधानसभा अध्यक्ष को 49 हजार वोट से हराया, पढ़ें पूरी कहानी

Chhattisgarh Politics: बीजेपी नेता और विधानसभा अध्यक्ष को चुनाव हराने के बाद कांग्रेस सरकार ने शकुंतला साहू को कृषि विभाग, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी.

Chhattisgarh Siyasi Scan: जनता की अदालत में हर पांच साल में नेताओं का फैसला होता है. विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में हार तो जीत होती ही है. लेकिन, कुछ हार-जीत इतने खास होते हैं कि इन्हें याद रखा जाता है. आज सियासी स्कैन में हम छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की दिलचस्प हार-जीत की ही कहानी बताने जा रहे है. इस हार और जीत ने 2018 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. ये है कसडोल विधानसभा चुनाव में हुए सबसे बड़े उलटफेर की कहानी. जब 32 साल की एक लड़की ने दो बार के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को करीब 49 हजार वोट से करारी शिकस्त दी.

32 साल की लड़की ने विधानसभा अध्यक्ष को हराया
दरअसल 2018 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजनीति में गजब का उठापटक देखने को मिला. तब, 15 साल से सत्ता में रही बीजेपी 14 सीटों पर ही अटक कर रह गई थी. रमन सिंह के 8 मंत्री विधानसभा चुनाव हार गए थे. विधानसभा के स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल को भी करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन, इससे भी ज्यादा चर्चा इस पहली बार चुनाव लड़ रही शकुंतला साहू की रही. क्योंकि, शकुंतला साहू ने विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को करीब 49 हजार वोट से हरा दिया. हालांकि, इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. लेकिन, कसडोल विधानसभा के वोटरों ने युवा महिला नेत्री पर भरोसा जताया और एकतरफा वोट से शकुंतला साहू की जीत हुई.

बीजेपी के दिग्गज नेता की करारी हार
आपको बता दें कि गौरीशंकर अग्रवाल का जन्म बलौदा बाजार के बिलाईगढ़ गांव में सन 1952 में हुआ. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनका खुद का निजी व्यवसाय भी है. लेकिन, पढ़े लिखे नेता के रूप में पार्टी में जाने जाते थे. इसलिए पार्टी ने उन्हें 1998 में टिकट दिया और गौरीशंकर अग्रवाल पहली बार विधानसभा पहुंचे. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 2005 तक प्रदेश बीजेपी के कोषाध्यक्ष पद रहे. उन्होंने 2013 में फिर से विधानसभा चुनाव जीत कर पार्टी में बड़े नेताओं की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया. रमन सिंह की सरकार में उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष बना दिया गया.

पावरफुल नेताओं में होने लगी चर्चा
जानकारी हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कसडोल विधानसभा में कुल 3 लाख 33 हजार 341 वोट पड़े थे. इसमें से शकुंतला साहू को 49 .14 प्रतिशत वोट मिल गए, यानी 1 लाख 21 हजार 422 वोट उन्हें मिले. इधर, दो बार के विधायक और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को केवल 73 हजार 4 वोट मिले. इस कारण बड़े अंतर से शकुंतला साहू ने विधानसभा अध्यक्ष को करारी शिकस्त दी. इसके बाद शकुंतला साहू की चर्चा पॉवरफुल कांग्रेस नेताओं में होने लगी. 

युवाओं के लिए खास रहा 2018 का चुनाव 
शकुंतला साहू की जीत पर राजनीतिक जानकारों ने बताया कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अधिकातर युवा और मेहनती कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था. इनमें शकुंतला साहू का भी नाम शामिल है. युवाओं ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया. इसलिए पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा रही. इस बार भी 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टी नए चेहरों पर काम कर रही है. हालाकि, कांग्रेस के पास युवा विधायक ही सबसे ज्यादा हैं. अब बीजेपी भी इसी फार्मूले से विधानसभा चुनाव में उतर सकती है. बीजेपी भी इस साल ज्यादातर युवाओं को मौका दे सकती है.

कौन हैं अनमैरिड युवा शकुंतला साहू?
बीजेपी के बड़े नेता और विधानसभा अध्यक्ष को चुनाव हराने के बाद कांग्रेस सरकार ने शकुंतला साहू को कृषि विभाग, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी. शकुंतला साहू इससे पहले 2012 में बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी की महिला उपाध्यक्ष रही थीं. इसके बाद 2016 में जिला महामंत्री के पद पर उनका प्रमोशन हो गया. उनका कसडोल में खुद का टेंट हाउस है. उनके पिता पहले सरपंच का चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए शकुंतला साहू की राजनीति में बचपन से ही दिलचस्पी रही है. 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बनी इस सड़क में ऐसा क्या है! पीएम मोदी ने की तारीफ, ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget