एक्सप्लोरर

Jashpur News: चोरी किए शिवलिंग को मंदिर में वापस रख गया चोर, श्रद्धालु खुश, पुलिस ने ली राहत की सांस

छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर से गायब शिवलिंग मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है. बीजेपी सांसद गोमती साय समेत हिन्दूवादी संगठनों ने शिवलिंग नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर से गायब शिवलिंग मिल गया है. शिवलिंग के मिल जाने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है. पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि पुलिसिया डर से चोर शिवलिंग को आज मंदिर में वापस रख गया है. हालांकि पुलिस अभी भी शिवलिंग की चोरी करनेवाले चोर को ढूंढ रही है. मंदिर से गायब शिवलिंग मामले का लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस पतासाजी करने में जुटी हुई थी. घटना सन्ना थानाक्षेत्र के नन्हेंसर गांव की है.

शिवलिंग चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने कराई मुनादी

प्राचीन मंदिर से 22-23 मई की दरम्यानी रात को किसी अज्ञात शख्स ने शिवलिंग चोरी कर ली थी. सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंने पर मामले का खुलासा हुआ. मंदिर में शिवलिंग नहीं दिखने पर लोगों ने शिकायत पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर एएसपी, डीएसपी सहित पुलिस कर्मचारी मंदिर पहुंचे और मौके का जायजा लिया. चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास के गांव में जाकर लोगों से जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शिवलिंग को वापस मंदिर में छोड़ जाने की मुनादी करवाई. 

Bastar News: इंद्रावती नदी के तटों पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत, एक को पकड़कर वन विभाग को सौंपा

प्राचीन मंदिर में वापस आ जाने से भक्तों ने जताई खुशी

आज सुबह ग्रामीणों के मंदिर का दरवाजा खोलने पर शिवलिंग अपनी जगह पर मौजूद मिला. शिवलिंग के ऊपर लगा नाग भी सुरक्षित है. मंदिर में शिवलिंग वापस आ जाने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. शिवलिंग का चोरी मामला काफी बड़ा मुद्दा बननेवाला था. बीजेपी सांसद गोमती साय समेत हिन्दूवादी संगठनों ने शिवलिंग नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी.

अब ग्रामीण शिवलिंग मिल जाने पर खुश हैं लेकिन चोरी करने वाले व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं. एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि थाना सन्ना अंतर्गत मंदिर से शिवलिंग चोरी होने की सूचना मिली थी. मौके का निरीक्षण कर धारा 380 का प्रकरण दर्ज किया गया था. कल रात में दोबारा शिवलिंग अपनी जगह पर पाए जाने की जानकारी मिली. वर्तमान में भी पुलिस की जांच जारी रहेगी. पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्यों और किसने शिवलिंग को गायब किया? जांच में आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Bilaspur News: पति से तलाक के बाद मां संग रह रही बच्ची को मिलेगा दादा-दादी का प्यार, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget