एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: नारायणपुर धर्मांतरण विवाद पर गरमाई छत्तीसगढ की राजनीति, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

Chhattisgarh News: नारायणपुर जिले में दो समुदाय के बीच धर्मांतरण को लेकर बहस जारी है. सोमवार को प्रशासन ने दोनों समाज में शांति बहाली के लिए बैठक बुलाई थी. लेकिन चर्च में तोड़फोड़ शुरू हो गई थी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में इन दिनों धर्मांतरण की आग धधक रही है.सोमवार को दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हुआ है.ग्रामीण आदिवासियों ने चर्च में तोड़फोड़ किया है.रोकने गई पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला बोला है.इस बवाल में जिले के एसपी सदानंद कुमार घायल हो गए हैं.उनके सिर में में चोट लगने से लहूलुहान होने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.अब इस मामले पर राजनीति गरमा गई है.

नारायणपुर बवाल पर राजनीति तेज

दरअसल नारायणपुर के बवाल के कांग्रेस और बीजेपी में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.कांग्रेस का कहना है कि आरएसएस और बीजेपी की वजह से ये हंगामा हुआ है.जहां कांग्रेस सत्ता से बाहर होती है, वहां इस तरह से समाज में वैमनस्यता फैलाती है. यह उसी का नतीजा है.वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण बढ़ने का दावा किया है.बीजेपी ने कुछ साल पहले सुकमा एसपी के द्वारा लिखी गई चिट्ठी को याद दिलाते हुए कांग्रेस सरकार पर आदिवासियों के धर्मांतरण का आरोप लगाया है.

बीजेपी जहां सत्ता से बाहर होती वहां दंगा करवाती है

नारायणपुर में हुए बवाल पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर सत्ता में नहीं रहती तथा जनसरोकारों से जब दूर हो जाती है तब धर्म का सहारा लेकर राजनीति करती है.जहां पर मुसलमान हाते हैं, वहां पर हिंदू मुसलमान के बीच झगड़ा करवाती है.जहां पर ईसाई होते हैं, वहां हिन्दू ईसाई के बीच दंगे करवाती है.जहां पर दूसरे धर्म के लोग नहीं होते हैं वहां पर उसी धर्म जाति के लोगों के बीच में आपसी दंगे करवाती है. यही काम वह छत्तीसगढ़ में करने में लगी है.

ईसाई मिशनरी हथियार की नोक पर धर्मांतरण करवा रहे हैं?

इधर,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने बस्तर में तेजी से धर्मांतरण होने का दावा किया है.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस राज में आदिवासियों का उत्पीड़न अपनी चरम सीमा को लांघ रहा है.धर्मांतरण करने वालों के हौसले कांग्रेस सरकार के संरक्षण की वजह से इतने बुलंद हैं कि अब वो हिंसक हो चले हैं.अब प्रदेश में धारदार हथियारों से हमला करके आदिवासियों को ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है. यह हालात इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में अंकित होंगे.

भारी पुलिस बल की तैनाती

गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से नारायणपुर जिले में दो समुदाय के बीच जमकर बहस जारी है.सोमवार को प्रशासन ने दोनों समाज के बीच शांति बहाली के लिए बैठक बुलाई थी.लेकिन चर्च में तोड़फोड़ शुरू हो गई. ग्रामीण आदिवासियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आदिवासी पुलिस पर ही टूट पड़े.जिले के एसपी पर ही हमला हो गया.फिलहाल आज जिले में पुलिस जवानों की भारी संख्या में तैनात किया गया है.आज अबतक किसी प्रकार की हिंसा की खबरें नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ज्वाइनिंग न करने वाले चिकित्सकों पर सरकार हुई सख्त, होगी बॉन्ड की वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget