एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona News: छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की अफवाहें तेज, इस बीच मुनाफाखोरों ने शुरू कर दिया ये खेल

अफवाहों के बीच मुनाफाखोर भी सक्रिय हो गए हैं. इसी के साथ खाद्य सामग्रियों की जमकर जमाखोरी भी शुरू हो गई है. रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले सामानों के दाम बढ़ गए हैं.

Chhattisgarh News: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की अफवाहें भी तेज हो गई हैं. इन अफवाहों के बीच मुनाफाखोर भी सक्रिय हो गए हैं. इसी के साथ खाद्य सामग्रियों की जमकर जमाखोरी भी शुरू हो गई है. रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले सामानों के दाम बढ़ गए हैं. आटा के दाम में प्रति किलो 5 से 10 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. आटा के साथ ही दाल, सरसों, रिफाइंड तेल की भी हालत इसी तरह के है. अन्य ग्रॉसरी आइटम के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. बड़े दुकानदारों द्वारा छोटे दुकानदारों से आर्डर लेना बंद कर दिया गया है. इससे छोटी दुकानें खाली हो गई हैं. इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है.

लोग घबराहट में कर रहे खरीदारी
छोटे दुकानदारों का कहना है कि ऊपर से ही उन्हें सामान महंगा मिला है. जिसके कारण उन्हें रेट बढ़ाना पड़ रहा है.  तेल के दाम कुछ दिन पहले तक थोक में 124 थे अब वह बढ़कर 130 से 135 पाउच हो चुका है. कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो यह सोच रहे हैं कि लॉकडाउन नजदीक है इसलिए वे जरूरत से अधिक सामान खरीदकर घर में जमा कर लेना चाहते हैं. बाजार में घबराहट में खरीदारी हो रही है. गुटखा तंबाकू के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है. जो गुटखा पहले 5 रूपये प्रति पाउच मिलता था वर्तमान में वह 20 रूपये 3 पाउच की दर से बेचा जा रहा है.

छोटे दुकानों में स्टॉक खत्म हो रहे 
छोटे दुकानदारों के पास खाद्य सामग्री का स्टॉक खत्म हो चुका है. उनका कहना है कि होलसेलर द्वारा उन्हें खाद्य सामग्री नहीं दी जा रही है.आर्डर देने पर भी इसकी आपूर्ति नहीं की जा रही. शहर के कुछ छोटे दुकानदारों का कहना है कि बड़े थोक विक्रेताओं ने जानबूझकर खाद्य सामग्री का स्टॉक कर लिया है ताकि बाजार में खाद्य सामग्रियों की किल्लत बनाकर वे मुनाफा बना सकें. कुल मिलाकर वे आपदा को अवसर बनाने में लगे हुए हैं.

सेल्समैन नहीं ले रहे ऑर्डर
गली मोहल्लों में चलने वाले छोटे बड़े दुकानदारों के पास बड़े होलसेलर्स के सेल्समैन सप्ताह में 1 दिन आर्डर लेने जाते हैं. इस दौरान वे पुराने बकाया की वसूली भी करते हैं.इस तरह मांग के आधार पर सप्लाई का कारोबार चलता रहता है. वर्तमान समय में सेल्समैन छोटे दुकानदारों से ऑर्डर नहीं ले रहे हैं. वे कह रहे है की तेल, आटा जैसी सामग्रियों का स्टॉक मार्केट में समाप्त हो चुका है. चिल्लर दुकानदारों के सामने अब यह समस्या है कि वे कहां से सामान. उपभोक्ता उनसे लगातार सामान की मांग कर रहा है. जबकि बड़े होलसेलर्स ने माल देना बंद कर दिया है और दे भी रहे हैं तो दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. इसका असर मार्केट पर साफ तौर पर दिख रहा है.

राज्यपाल ने अफवाहों को किया दरकिनार
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉकडॉउन जैसे हालात बिल्कुल भी नहीं हैं. लोग पैनिक ना हों. अगर मार्केट में जमाखोरी हो रही है या समान अधिक रेट में मिल रहे हैं तो उसकी शिकायत करें. उसपर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur Railway Division: जबलपुर के डीआरएम की हो रही तारीफ, आप भी बिना प्रशंसा किए नहीं रह पाएंगे!

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बारिश की चेतवानी, जानें अपने जिले का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget