एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे को रमन सिंह ने बताया '5 स्टार यात्रा', कांग्रेस ने किया पलटवार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात यात्रा पर सवाल उठाया है. सीएम बघेल इन दिनों 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात यात्रा पर सवाल उठाया है. रमन सिंह ने 5 स्टार यात्रा बताते हुए कहा है कि रेड कारपेट बिछाई जा रही है. खाट, गद्दा और चकाचक सफेद चादर दिखाई दे रही है लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. भूपेश बघेल इन दिनों 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं. दौरे की शुरुआत सरगुजा संभाग से हुई है.

मुख्यमंत्री बघेल की यात्रा पर BJP ने किया वार

मुख्यमंत्री आम नागरिकों से बड़ी सहजता से भेंट कर रहे हैं और सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार गाज भी गिरा रहे हैं. यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपनी लोक स्वराज यात्रा से तुलना करते हुए 5 स्टार यात्रा कहा है. पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने आज रायपुर में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि हम ग्राम स्वराज यात्रा निकालते थे. मई के महीने में यात्रा से पहले हम 2 महीने तक होमवर्क करते थे.

Chhattisgarh: बच्चों की जिद नहीं टाल सके CM भूपेश बघेल, खाया टिफिन का खाना और हेलीकॉप्टर में भी घुमाया

योजनाओं में समस्या होने पर निराकरण किया जाता. लेकिन मैं देख रहा हूं कि बघेल के निरीक्षण कार्यक्रम में खाट, गद्दा, रेड कारपेट बिछा हुआ है. चकाचक सफेद चादर भी दिखाई देती है. पूरा वातावरण लगता है कि फाइव स्टार यात्रा है और यात्रा में समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है. हेलीकॉप्टर पॉलिटिक्स पर भी डॉ रमन सिंह ने तंज कसा है. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यात्रा का स्वरूप अजीब है.

एक यात्रा का मुंह उत्तर दिशा में दूसरी यात्रा का मुंह दक्षिण दिशा में है. सरकार उत्तर और दक्षिण दिशा में अलग-अलग यात्राएं निकाल रही है. एक यात्रा में हेलीकॉप्टर का कारवां है. दूसरी यात्रा में सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराया गया. मुख्यमंत्री की यात्रा में वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसपी, कलेक्टर की उपस्थिति है. लेकिन सिंहदेव की यात्रा में कलेक्टर एसपी को प्रतिबंधित कर दिया गया. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया.

रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सिंह को आत्मावलोकन करना चाहिए कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद बीजोपी पराजित हो गई. डॉ रमन सिंह की यात्रा और भूपेश बघेल की यात्रा में फर्क है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सब से मिल रहे हैं. बेहतर काम करनेवालों को शाबाशी मिल रही है. खराब प्रदर्शन करनेवालों को दंड भी दिया जा रहा है. यात्रा के क्रम में हर एक योजनाओं की समीक्षा की जा रही है.

Chhattisgarh News: पशुपालकों से अब गोमूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget