एक्सप्लोरर

CGPSC News: छत्तीसगढ़ में PSC रिजल्ट को लेकर बवाल जारी, BJP आज लोक सेवा आयोग के ऑफिस का करेगी घेराव

Raipur: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, पीएससी रिजल्ट आने के बाद प्रदेश के युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. प्रदेश सरकार ने युवा शक्ति के साथ जो छल किया है, वह बेहद शर्मनाक है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पीएससी (PSC) रिजल्ट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी (BJP) लगातार रिजल्ट में गड़बड़ी और सीटों की खरीदी-बिक्री का आरोप लगा रही है. बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने तो यह तक दावा कर दिया है कि, एक एक सीट के लिए 75 लाख रुपए की बोली लगाई गई. इसको लेकर बीजेपी आज रायपुर (Raipur) में लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करने जा रही है. इसके लिए बीजेपी बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है.

दरअसल, 2021 पीएससी का रिजल्ट इसी महीने 11 मई को जारी किया गया है. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और कारोबारियों के बच्चों का सलेक्शन हुआ है. इसको लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि, सीजी पीएससी के अध्यक्ष ने रिजल्ट में गड़बड़ी कर अपने रिश्तेदारों का चयन किया गया है. इसी आरोप के साथ आज बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए लोक सेवा आयोग का घेराव करने जा रही है. बीजेपी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के संरक्षण में घोटाला हुआ है.

बीजेपी का दावा पीएससी रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी
इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, पीएससी की घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है. प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति के साथ जो छल किया है, वह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है.

राजनेता और ब्यूरोक्रेट्स का बच्चा होना अपराध नहीं- सीएम
दूसरी तरफ इस मामले में कांग्रेस बीजेपी के सारे आरोपों को खारिज कर रही है. इसके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि, हम बीजेपी के आरोपों पर जांच करने के लिए तैयार है, लेकिन बीजेपी के नेता सबूत दें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चयनित बच्चे राजनीतिक परिवार या ब्यूरोक्रेट के हैं तो ये कोई अपराध नहीं है. परिवार से संबंधित होना क्या अयोग्यता का परिचायक है? यदि बीजेपी के पास कोई तथ्य है तो सामने लाए, जांच कराई जाएंगी. चयन में कोई गड़बड़ी होगी तो जरूर उसकी जांच कराएंगे, लेकिन ऐसा करके प्रदेश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में ईडी एक्शन पर सुप्रीम टिप्पणी, कोर्ट ने कहा- न पैदा करें डर का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget