एक्सप्लोरर

CG Police Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी, इस दिन होगा इंटरव्यू, जानें डिटेल्स

CG Police Recruitment Exam: पीएचक्यू ने बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया.

CG Police Recruitment Exam: छत्तीसगढ़ में 2021 से चल रहे पुलिस भर्ती के फिजिकल परीक्षा(physical efficiency test) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. पीएचक्यू (PHQ) ने बुधवार देर रात सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के फिजिकल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है.फिजिकल टेस्ट(physical test) में 4 हजार 390 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. लेकिन टेस्ट में केवल 1378 अभ्यर्थी पास हुए है. इनमें से 1136 पुरुष और 243 महिला अभ्यर्थियों को इंटरव्यू(Interview) के लिए चयनित किया गया है. वहीं अब 17 अगस्त चयनित अभ्यर्थी रायपुर (Raipur)में इंटरव्यू देंगे. 

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

दरअसल पिछले 2 साल से ये पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है. बीच में आरक्षण विवाद के चलते लगभग 8 महीने तक भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई थी. लेकिन 2023 में ये प्रक्रिया तेजी से चल रही है. 18 जुलाई से 30 जुलाई के बीच रायपुर के कोटा में फिजिकल टेस्ट लिया गया है. इसमें सूबेदार / उप निरीक्षक / उप निरीक्षक (विशेष शाखा ) / प्लाटून कमाण्डर के पदों के लिये 4755 अभ्यर्थी, उप निरीक्षक (रेडियो / प्रश्नाधीन दस्तावेज / फिंगरप्रिंट) के पदों के लिए 90 अभ्यर्थी और उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) पदों के लिये 30 अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा देने के लिए चयनित हुए थे. लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 4390 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. इन अभ्यर्थियों में से कुल 1378 अभ्यर्थी (पुरूष - 1136 महिला-242) इंटरव्यू के लिये पात्र पाये गये और 3012 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए है.

17 अगस्त को रायपुर में होगा इंटरव्यू 

अब बुधवार रात को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर जारी किया गया है.वहीं इंटरव्यू के लिये पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का 17 अगस्त को रायपुर में इंटरव्यू होगा. इस इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 10 अगस्त को पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है. इसी एडमिट कार्ड में इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी अभ्यर्थियों को मिलेगी.

कैसे हुई थी फिजिकल टेस्ट परीक्षा

पीएचक्यू ने बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया.जिसके प्रत्येक टेस्ट में 60 अंक निर्धारित है. इस प्रकार कुल 300 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें भर्ती नियम के अनुसार कुल प्राप्तांकों के 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए पात्र किया गया. सभी टेस्ट में अभ्यर्थियों को उनके द्वारा प्राप्त अंकों की जानकारी और कुल प्राप्तांक के आधार पर के लिये पात्र / अपात्र होने की जानकारी ग्राउण्ड पर ही दे दी गयी है.

इन 975 पदों पर हो रही है पुलिस विभाग में भर्ती

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में 975 पदों के लिए 2021 से भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर)के पोस्ट है. व्यापम ने भर्ती के लिए 17 सितंबर 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: बिजली विभाग की मनमानी ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ाई परेशानी, कटौती से त्रस्त हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget