एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायगढ़ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

रायगढ़ पुलिस ने कापू थानाक्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस वारदात को एक ही परिवार के चार लोगों ने अंजाम दिया था.

Raigarh News: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने कापू थानाक्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस वारदात को एक ही परिवार के चार लोगों ने अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटा और बहू-सास को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि गुरूवार को कापू थाना क्षेत्र के ग्राम धवईडांड के समीप मौजूद जंगल में मां-बेटा समेत तीन लोगों की क्षत-विक्षत लाश मिली थी.

जिनकी शिनाख्त धवईडांड निवासी अमृतलाल (30 वर्ष), दुहतीबाई (60 वर्ष) और अमृता बाई (15 वर्ष) के रूप में हुई थी. अज्ञात आरोपी तीनों की निर्मम हत्या कर फरार हो गए थे. वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जंगल में एक ही स्थान पर लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी. इधर घटनास्थल के आसपास मिले खून के निशान हत्या की वारदात को लेकर कई तरह का संदेह को जन्म दे रहा था.

पुलिस ने किया मर्डर केस का खुलासा
इस घटना की जानकारी मिलने के खुद रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे थे और पुलिस अधिकारियों को हत्या से जुड़े हर एक पहलुओं की बारीकी से तफ्तीश करने का निर्देश दिए. जब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो पता चला के जंगल में ही महुआ संग्रहण के लिए ठहरे एक अन्य परिवार ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहे फूलसाल अगरिया (50 वर्ष) और उसकी पत्नी टूनीबाई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पहले तो दोनो ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कड़ाई के बाद दोनों पति-पत्नी ने इस हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया. 

परिवार के लोगों ने ही दिया घटना को अंजाम
इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि फूलसाय अगरिया का 21 वर्षीय बेटा विकेश अगरिया घटना की रात मृतिका दुहतीबाई और उसकी 15 वर्षीय नातिन के साथ जंगल में बने अस्थाई झोपड़े के बाहर आग ताप रहा था. शराब के नशे में धुत्त विकेश के साथ बातचीत के दौरान दुहतीबाई के साथ किसी बातों को लेकर विवाद हो गया.

विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में धुत्त विकेश अगरिया ने आवेश में आकर पास में रखे कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. इस घटना में दुहतीबाई की मौके पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद उसने 15 वर्षीय अमृता बाई की हत्या की और फिर झोपड़े में सो रहे दुहतीबाई के 30 वर्षीय बेटे अमृतलाल को भी मारकर मौत की नींद सुला दिया. 

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इस घटना के दौरान विकेश अगरिया, उसकी पत्नी कौशल्या बाई और उसके माता-पिता मौके पर ही मौजूद थे. हत्याकांड की जानकारी के बाद आरोपियों ने मिलकर तीनों लाश को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक साथ रखकर पुलिस को गुमराह करने के लिए पास में ही पत्थर रख दिया गया, ताकि हत्या पत्थर से मारकर किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस गुमराह हो जाए.

एसपी ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विकेश अगरिया अपनी पत्नी के साथ देर रात ही ग्राम चाल्हा लौट गया, जबकि उसके माता-पिता वही जंगल में ही रूके रहे, ताकि पुलिस को गुमराह कर सके. इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझते ही पुलिस ने घटना के बाद से फरार विकेश और उसकी पत्नी को गांव में छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:

Kondagaon News: कोंडागांव में स्कूल का अस्तित्व बचाने साइकिल से रायपुर के लिए निकले छात्र, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Chhattisgarh News: महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण को 90 दिनों बाद मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget