एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को एसीबी की कमान, इन IPS अफसरों की बदली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को एसीबी और ईओडब्ल्यू की कमान सौंपी गई है. यहां जानें किन आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं.

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव हुए हैं. सीनियर अफसरों के कमान बदले गए हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी का है. उन्हें एक साल बाद बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने डीएम अवस्थी को एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो के चीफ बनाया गया है. इसके अलावा कई बड़े अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है.

एसीबी और ईओडब्ल्यू के नए चीफ होंगे डीएम अवस्थी

दरअसल गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी किया है. इसमें 7 सीनियर अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है. रायपुर रेंज में पहली बार 2 आईजी तैनात किए जा रहे हैं. सरगुजा आईजी रहे आईपीएस अजय यादव अब इंटेलिजेंस के आईजी होंगे और उनके पास रायपुर आईजी का अतिरिक्त प्रभार होगा. वहीं एसीबी-ईओडब्ल्यू के आईजी शेख आरिफ हुसैन को रायपुर रेंज के चार जिले के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली

बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी को राज्य पुलिस अकादमी का निदेशक बनाया गया है. उनकी जगह बद्रीनारायण मीणा को बिलासपुर का आईजी बनाया गया है. वहीं सरगुजा आईजी अजय यादव की जगह राजनांदगांव के डीआईजी रामगोपाल गर्ग को अब सरगुजा रेंज का आईजी बनाया गया है. इसके अलावा अबतक इंटेलिजेंस की कमान संभाल रहे डॉ आनंद छाबड़ा को दुर्ग रेंज का आईजी बनाया गया है. 
 
डीजीपी के पद से क्यों हटाए गए थे डीएम अवस्थी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के आते ही डीएम अवस्थी को राज्य के डीजीपी की कमान मिली थी. लेकिन 3 साल तक चिटफंड के पैसे वापसी में ढिलाई, बढ़ते जुआ-सट्टा, पड़ोसी राज्यों से अवैध गांजा तस्करी और बढ़ते अपराध के लिए सरकार नाराज हो गई और अभी से ठीक एक साल पहले बिगड़ते कानून व्यवस्था पर उठे सवाल के बाद आईपीएस डीएम अवस्थी को डीजीपी के पद से हटाया गया था. तब उनके जूनियर आईपीएस अशोक जुनेजा को छत्तीसगढ़ का डीजीपी बनाया गया. फिलहाल आईपीएस डीएम अवस्थी ने एक साल बाद बड़े पद पर वापसी की है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़िया किसान रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं, 'चूहे-बिल्ली' वाले बयान पर CM बघेल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget