एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे लोगों को मिल रहा है प्रमाण पत्र, जानें पूरा प्रोसेस

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मुख्यमंत्री मितान योजना की एक मई से शुरुआत की गई है. इस योजना के टोल फ्री नंबर-14545 पर कॉल कर प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है.

Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की मुख्यमंत्री मितान योजना (Mukhyamantri Mitan Yojana) से अब घर बैठे लोगों को प्रमाण पत्र मिल रहा है. शनिवार को रायपुर (Raipur) जिले के कलेक्टर खुद मितान बनाकर नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate) और जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) लेकर आवेदक के घर हाजिर हुए. आखिर क्या है ये योजना जिसमें जिले के कलेक्टर खुद आवेदक के घर पहुंच कर प्रमाण पत्र दे रहे है. आपको बताते है.

कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर बने मितान
दरअसल, शुक्रवार को संतोषी नगर रायपुर के निवासी नरेश साहू ने अपनी नवजात बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र के लिए जारी आवेदन टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया. इसके बाद आवेदन के महज 12 घंटे के भीतर ही मितान बनकर रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक आवेदक के घर पहुंचे. अधिकारियों ने शिशु का ना केवल जन्म प्रमाण पत्र बल्कि साथ ही साथ निवास और जाति प्रमाण पत्र भी सौंपा.

क्या है मितान योजना
छत्तीसगढ़ में मितान लड़के या लड़कियों के बीच दोस्ती जो पारिवारिक कार्यक्रम से तय किया जाता है. इसे मितान बदना कहते है. चाहे कोई भी समस्या हो मितान एक दूसरे की सहायता करते है. इस तरह मुख्यमंत्री मितान योजना की एक मई से शुरुआत की गई है. इस योजना के टोल फ्री नंबर-14545 पर कॉल कर प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है. प्रक्रिया की बात करें तो आवेदक के कॉल करने के बाद आवेदक की सहायता के लिए मितान घर तक पहुंचते है और जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने के बाद तैयार प्रमाण पत्र आवेदक को घर पहुंचाकर देता है. इसके लिए आवेदन शुल्क के लिए केवल 50 रुपए नगद या ऑनलाइन जमा की जा सकती है. जिससे नागरिकों को निर्धारित समय में शासकीय सेवाएं मिलेंगी, उनके समय की बचत होगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

घर बैठे बनवा सकते है ये सभी प्रमाण पत्र
गौरतलब है कि, इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh के सरकारी स्कूल की अनूठी पहल, यहां ट्रेन में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे, जानें कैसे  

Chhattisgarh: बस्तर की इन प्राचीन प्रतिमाओं को है संरक्षण की दरकार, बेपरवाह नजर आ रहा है पुरातत्व विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget