एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सेल्फी लेने से नाराज गुस्सेल हाथी ने युवक की पैर से कुचलकर ले ली जान, जमकर मचा रहा उत्पात

Kanker Elephant Slapped: कांकेर जिले के परलकोट इलाके में इन दिनों एक हाथी ने उत्पात मचाया है हाथी के साथ सेल्फी ले रहे एक युवक की हाथी ने अपने पैर से कुचलकर जान ले ली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परलकोट इलाके में इन दिनों एक हाथी ने जमकर उत्पात मचा रखा है. अपने झुंड से बिछड़ने के बाद एक हाथी ग्रामीण इलाके में पहुंच गया है. यहां ग्रामीणों के खेतों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं इस दौरान गांव में हाथी को देख एक युवक ने अपने मोबाइल से सेल्फी लेना चाहा और उसके पास पहुंच गया.  जिससे गुस्साए हाथी ने युवक को अपने पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.युवक का नाम कमलेश है जो होलसेल का व्यापारी था.

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के मना करने के बावजूद वह हाथी के सामने जा पहुंचा. जैसे ही अपने मोबाइल से सेल्फी लेना चाहा, गुस्सैल हाथी ने युवक की तरफ दौड़ा. इस दौरान युवक जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद हाथी ने अपने पैरों से कुचल दिया. हाथी का हमला इतना जोरदार था कि मृतक की अंतरिया और लीवर तक बाहर आ गई. वहीं अभी भी हाथी का उत्पात जारी है और अब तक वन विभाग इस हाथी को अपने काबू में नहीं कर पाई है, हालांकि लगातार वन विभाग की टीम गांव-गांव में जाकर लाउड स्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को गुस्सा हाथी की सूचना देने के साथ ही उसके आसपास जाने से ग्रामीणों को मना कर रही है. हाथी पर कड़ी निगरानी बनाई हुई है.

हाथी के साथ सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा
कांकेर जिले के पश्चिम क्षेत्र के वन मंडला अधिकारी शशिगणदंन ने बताया कि परलकोट क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही -22 में एक हाथी को देखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी. वयस्क हाथी गांव के घरों में तोड़फोड़ करने के साथ किसानों के खेतों में भी फसल बर्बाद कर रहा है. सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस दौरान गांव का एक युवक कमलेश हालदार कुछ काम से बाहर गया हुआ था. इसी बीच उसे पता चला कि एक हाथी सड़क पारा के तरफ आया हुआ है. ग्रामीण और वन विभाग का अमला लोगों को हाथी के पास जाने से रोक रहा था, लेकिन कमलेश वहां खड़े सभी लोगों को चकमा देकर हाथी के पास पहुंचकर उसका फोटो वीडियो बनाने लगा और सेल्फी लेने लगा. तभी गुस्सैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे बहुत बेरहमी से कुचलकर मार डाला.

लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है
जब तक ग्रामीण युवक के पास पहुंच पाते उसकी मौत हो चुकी थी, वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांव गांव में जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को गुस्सैल हाथी की सूचना दी जा रही है. साथ ही वन अमला हाथी पर कड़ी निगरानी भी रखा हुआ है. जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है. इस दौरान ही एक हाथी भटक कर परलकोट ग्रामीण क्षेत्र सड़क पर की तरफ आ पहुंचा है. लगातार ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही ग्रामीणों को देखकर काफी गुस्से में नजर आ रहा है. यहीं वजह है कि विभाग ने पूरे गांव में अलर्ट कर रखा है. हाथी दिखने के साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों में छिपने की समझाइश दी है, उन्होंने कहा कि हाथी को काबू में लाने के लिए तैयारी की जा रही है.

ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल
वही प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के हमले का शिकार हुए कमलेश हालदार कब कैसे हाथी के पास पहुंचा किसी को इसकी जानकारी नहीं लगी. जिसके चलते इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई. मृतक कमलेश होलसेल व्यापारी था जो गांव गांव जाकर दुकानों में सामान पहुंचाता था. इधर इस घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों में गम का माहौल है. वहीं इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की टीम से हाथी को ग्रामीण क्षेत्र से भगाने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री को तोहफे में दी गई बेल मेटल की नंदी आदिवासी शिल्पकारों की है पहचान, जानें- कैसे होती है तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget