एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पासपोर्ट बनवाना अब होगा आसान, इस प्रक्रिया से 21 दिनों में हो जाएगा काम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नागरिकों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए ज्यादा जूझना नहीं पड़ेगा. एप के जरिए आसानी से पासपोर्ट बनाने और पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया की जाएगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नागरिकों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए ज्यादा जूझना नहीं पड़ेगा. पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सरल और घर पहुंच सेवा करने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश में नया पासपोर्ट बनाने और पासपोर्ट के नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी. पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रियाओं के कारण होने वाली देरी-परेशानियों से राहत मिल सकेगी.

एप के जरिए आसान होगा पासपोर्ट बनवाना

एप के जरिए आसानी से पासपोर्ट बनाने और पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया की जाएगी. सबसे ज्यादा पासपोर्ट के आवेदन आने वाले जिले में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है. पायलट प्रोजेक्ट में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिला शामिल है. पूरी प्रक्रिया का तकनीकी अध्ययन और जरूरी तैयारियों के लिए मुख्य सचिव ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिसा राज्य में एम-पासपोर्ट एप के इस्तेमाल से पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. इसी एम-पासपोर्ट एप का उपयोग छत्तीसगढ़ राज्य में किया जाना प्रस्तावित है. इस पूरी प्रक्रिया का अध्ययन और तकनीकी जानकारी के लिए गृह विभाग से अधिकारियों का दल महाराष्ट्र गया है.  

उन्होंने बताया कि एप का उपयोग राज्य के 6 ऐसे जिलों में किया जाएगा, जहां से नए पासपोर्ट बनाने या नवीनीकरण के आवेदन अधिक संख्या में आते हैं. इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले में प्रारंभिक तौर पर एम-पासपोर्ट एप के माध्यम से पासपोर्ट बनाए जाएंगे. प्रक्रिया के दौरान संबंधित थाने से आवेदक के पास दस्तावेजों का सत्यापन के लिए सूचना भेजी जाएगी. निर्धारित तिथि में संबंधित पुलिस थाने की तरफ से आवेदक के निवास स्थल जाकर सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि आवेदक को पासपोर्ट उपलब्ध कराने का कार्य 21 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा.  

Lakhimpur Case: अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, सबूत का दावा कर करोड़ों की कर रहे थे मांग

AAP Vs Congress: केजरीवाल बोले- सत्ता में आए तो बेअदबी करने वालों को मिलेगी सजा, चन्नी ने कहा- वो भगोड़े हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget