एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोंडागांव में चलती बस के नीचे आकर युवक ने की आत्महत्या,मानसिक रूप से था परेशान

Bastar News: कोंडागांव कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक का नाम बीसनाथ दुग्गा है.वह कोंडागांव जिले के इरागांव का रहने वाला था. शहर से लगे भेवलापदर गांव में कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार  के यहां आया हुआ था.

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक ने चलती यात्री बस के नीचे आकर अपनी जान दे दी. सुसाइड का यह लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.यह घटना कोंडागांव जिले की बस स्टैंड की है. रायपुर से एक यात्री बस जगदलपुर जा रही थी. इसी दौरान कोंडागांव बस स्टैंड से  बस निकलते समय अचानक एक युवक ने बस के पिछले चक्के में छलांग लगा दी. इससे युवक का शरीर चक्के के नीचे आ गया,घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

जब यह हादसा हुआ,उस वक्त आसपास कई लोग मौजूद रहे,लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि युवक इस तरह से चलती बस के नीचे  आकर आत्महत्या कर लेगा. बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों की वजह से युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से  तनाव में था. इसकी वजह से युवक ने यह कदम उठाया, इस घटना की पूरी वीडियो बस स्टैंड के एक  दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

मानसिक रूप से था परेशान

कोंडागांव कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम बीसनाथ दुग्गा है.वह कोंडागांव जिले के इरागांव का रहने वाला था. शहर से लगे भेवलापदर गांव में कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार  के यहां आया हुआ था. पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान था. इसके बाद वह कोंडागांव बस स्टैंड पहुंचा और एक यात्री बस के चलने का इंतजार करता रहा,जैसे ही बस कोंडागांव बस स्टैंड से जगदलपुर की ओर निकली युवक ने बस के पिछले चक्के में छलांग लगा दिया. आसपास के लोगों ने बस रुकवा कर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुचा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस का क्या कहना है

कोंडागांव कोतवाली  थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि युवक आत्महत्या करने ही बस स्टैंड पहुंचा हुआ था. फिलहाल मानसिक तनाव में आकर युवक द्वारा यह कदम उठाया जाना माना जा रहा है,लेकिन पुलिस दूसरे एंगल से भी इस घटना की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली, पंजाब के बाद AAP की छत्तीसगढ़ में एंट्री की तैयारी, केजरीवाल मार्च में करेंगे चुनावी मुहिम की शुरुआत, जानें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget