एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोहरे की वजह से दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौत 2 घायल

Chhattisgarh Accident: बस्तर में गुरुवार हुए एक भीषण सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. हादसा नेशनल हाईवे -30 में कोसा सेंटर के सामने हुआ.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में गुरुवार हुए एक भीषण सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसा नेशनल हाईवे -30 में कोसा सेंटर के सामने हुआ जहां आमने सामने से आ रही ट्रक कोहरे की वजह से टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक ट्रक पूल के नीचे जा गिरी वहीं एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हादसे के बाद नेशनल हाईवे में लंबा जाम लग गया जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और मार्ग को बहाल किया गया.

ट्रक में फंसे शव को मशक्कत कर निकाला गया

बस्तर थाना प्रभारी राकेश राठौर से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से एक 6 चक्का ट्रक कबाड़ी सामान लेकर रायपुर के लिए निकली हुई थी.  इस ट्रक में 2 लोग सवार थे, वहीं रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली 14 चक्का अशोक लीलैंड की ट्रक तड़के सुबह जैसे ही बस्तर थाना क्षेत्र के कोसा सेंटर के पास पहुँची हाइवे में घना कोहरा होने की वजह से दोनों ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना के बाद एक ट्रक जहाँ सड़क किनारे पुल से जा टकराई, वही दूसरी ट्रक सड़क के नीचे जा पलटी. 

घना कोहरा की वजह से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे

इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बिहार निवासी अशोक साहू, प्रयागराज निवासी विनोद कुमार बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से डिमरापाल अस्पताल लाया गया. वहीं मृतक का शव काफी देर तक ट्रक में फसा रहा जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने कटर मशीन के माध्यम से शव को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां से उन्हें  बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है. इधर नये साल के शुरुआत के साथ ही नेशनल हाईवे में लगातार घना कोहरा की वजह से सड़क हादसे की घटना बढ़ते ही जा रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal News: सुरक्षाबलों ने किए नक्सलियों के कई ठिकाने ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 4 नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget