एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के पहले विद्युत शवदाह गृह ने काम करना शुरू किया, एक दिन में हो पाएगा इतने शवों का संस्कार

Durg News: इस आधुनिक शवदाह गृह में एक दिन 5 से 8 शव का अंतिम संस्कार हो पाएगा. इसके निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आई है. कोरोना काल में शवों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए इसे बनाया गया है.

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है. इसे शुरू भी कर दिया गया है.इसके लिए दो-तीन दिनों से टेस्टिंग भी किया गया.इस प्रयोग के लिए लकड़ी का उपयोग किया गया था.टेस्टिंग के बाद अब यह आधुनिक विद्युत शवदाह गृह शव दाह के लिए पूरी तरह से  तैयार है.

विद्युत शवदाह में शवदाह की प्रक्रिया की बात करें तो 2 घंटे में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अस्थियां भी इस दौरान प्राप्त की जा सकेंगी. पूरा प्रोसेस अगर देखे तो 1:30 से 2 घंटे में शवदाह एवं अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया पुर्ण हो जाएगी.पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह विद्युत शवदाह गृह बहुत उपयोगी है.लकड़ी और कंडे के अभाव में भी इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी. इसके प्रारंभ होने से लकड़ी और कंडे की बचत भी होगी.

एक दिन में कितने शवों का होगा संस्कार 

इस शवदाह गृह में एक दिन के 10 घंटे में 5 से 8 शवदाह हो पाएंगे.बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगार साबित होगा,क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और कंडे के बारिश में भीगने की आशंका ज्यादा हो जाती है.विद्युत शवदाह गृह को चालू करने के लिए काफी दिनों से प्रक्रियाएं की जा रही थीं. कुछ दिनों से इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया भी की जा रही थी.आखिरकार टेस्टिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद विद्युत शवदाह गृह को प्रारंभ कर दिया गया है.


कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह

सीनियर टेक्नीशियन धनेश कुमार ने बताया कि विद्युत शवदाह के लिए 550 से 600 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है.इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सबसे पहले डोर अप करके शव को इसमें रखा जाता है. इसके बाद तापमान को नियंत्रित कर प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है.संपूर्ण प्रक्रिया होने के उपरांत अस्थि संग्रहण कर सकते हैं.अस्थि संग्रहण के लिए अलग से नीचे चेंबर तैयार किया गया है. बाहर तापमान का प्रभाव न पड़े इसके लिए ब्लास्ट फर्नेस ईट का भी उपयोग किया गया है.

रामनगर मुक्तिधाम में निगम के कार्यरत कर्मचारी कृष्णा देशमुख ने बताया कि बंगाली समाज के लोगों की मौजूदगी में मृतक स्वर्गीय राधा श्याम कर्माकर को विद्युत शव दाह के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया.विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य पर लगभग 49 लाख रुपए खर्च हुए हैं.इसका संचालन और संधारण के लिए एजेंसी 2 साल तक काम करेगी. वह इसे मेंटेन भी रखेगी.इसके अलावा इससे संबंधित प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जा चुका है.यह आधुनिक विद्युत शवदाह गृह है जो भिलाई में अपने तरह का पहला शवदाह गृह है. 

समय और लकड़ी की बचत

विद्युत शवदाह गृह में लकड़ी और कंडे में होने वाले खर्च की अपेक्षा पैसे की बचत होने की संभावना अधिक जताई जा रही है.कोरोना काल में शव की अधिक संख्या मुक्तिधाम में आने को देखते हुए रामनगर के मुक्तिधाम में इसको स्थापित करने की मंशा से इस पर कार्य किया गया था. आज यह पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: इस नगर निगम के कर्मचारियों ने मांगी निःशुल्क राशन और सब्जी दुकान खोलने की अनुमति, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget