एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कूलर, पंखे, AC ने बढ़ाया ट्रांसफार्मरों पर लोड, फ्यूज उड़ने से परेशान विद्युत विभाग

Korba News: तुलसीनगर जोन के AE तुषार शर्मा ने बताया कि गर्मी की वजह से शहर में लगातार लोड बढ़ रहा है, जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र में एलटी फ्यूज कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं.

Korba News: जून का महीना शुरू होते ही सूर्य देव जमकर आग बरसा रहे हैं. तापमान 42 से 43 डिग्री जा पहुंचा है. ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में एसी, कूलर सहित अन्य संसाधनों का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते कोरबा शहर में ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ता ही जा रहा है. लोड बढ़ने के साथ ही खास तौर पर शहरी क्षेत्रों में एलटी फ्यूज व डीओ का जंपर कटने की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही हैं. लगातार बढ़ रही शिकायतों से विद्युत वितरण विभाग बुरी तरह परेशान है.

कूलर, पंखे, एसी की वजह से ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा लोड
गौरतलब है कि तुलसीनगर जोन, पाड़ीमार जोन, दर्री जोन के माध्यम से शहर में विद्युत आपूर्ति की जाती है. जून के इस महीने में तापमान लगभग 42 डिग्री जा पहुंचा है. लगातार बढ़ते तापमान की वजह से लोग ज्यादातर समय घरों में रहकर ही बिता रहे हैं और जमकर कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी वजह से शहर के प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ता ही जा रहा है. लोड बढ़ने की वजह से शहर में एलटी लाइन के फ्यूज होने की शिकायतें सामने आ रही है तो वहीं दूसरी ओर 11 केवी के डीओ का जंपर भी लगातार कटने की शिकायत आ रही हैं.

कोरबा शहर के पाड़ीमार व तुलसी नगर जोन में एक दिन में आधा दर्जन शिकायतें आ रही हैं. कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुक रहे हैं और केबल जलने की भी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. पिछले दो दिनों में पूर्व पाड़ीमार जोन के बुधवारी क्षेत्र में केबल जलने की शिकायतें सामने आई थीं. लगातार बढ़ती गर्मी इन घटनाओं की वजह बन रही है. विभाग के अधिकारी, कर्मचारी 24 घंटे विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कहीं न कहीं फॉल्ट होने की खबरें लगातार आ रही हैं जिसे मेंटेन कर पाना विभाग के लिए किसी चुनौती बन गया है.

आंधी-तूफान बिगाड़ देता है व्यवस्था
शाम होते ही बिगड़ा मौसम भी इन समस्याओं की वजह बन रहा है. आंधी-तूफान की वजह से लगातार तार टूट रहे हैं. आंधी तूफान के कारण दर्जनों स्थानों पर इंसुलेटर भस्ट हो जाता है और कई स्थानों पर तार भी टूट जाते हैं. इसके बाद व्यवस्था को बहाल करने में विद्युत विभाग को पूरी रात लग जाती है.

फ्यूज और जंफर में लगातार आ रही शिकायतें
तुलसीनगर जोन के एई तुषार शर्मा ने बताया कि गर्मी की वजह से शहर में लगातार लोड बढ़ रहा है जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र में एलटी फ्यूज कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर 11 केवी में डीओ व जंफर कटने की शिकायतें भी आ रही हैं. विभाग की तरफ से लगातार बेहतर प्रयास कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आम जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सके. 

यह भी पढ़ें:

Durg: शराब पिलाने के बाद गला दबाकर की दोस्त की हत्या, बोरे में भरने के लिए आरी से काटा शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget