एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल और टीएस सिंह देव ने अलग-अलग शुरू किया दौरा, होने लगी ये चर्चा

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का तूफानी दौरा आज सरगुजा संभाग से शुरू हो गया है. सीएम बघेल बलरामपुर पहुंच चुके हैं, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सियासत में फिर से नई सुहबुगाहट तेज हो गई है. सूबे में कुर्सी को लेकर अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है. सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधानसभा वार लोगों और अपने विधायकों की नब्ज टटोलने सरगुजा (Sarguja) संभाग निकल गए हैं. वहीं सीएम इन वेटिंग स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister T S Singh Deo) भी आज से ही अपने तीनों विभाग की समीक्षा करने बस्तर (Bastar) संभाग के लिए निकले हैं.
 
यह अलग बात है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आने वाले नेताओं को हेलीकॉप्टर मुहैया कराने वाले सूबे के सबसे रईस विधायक को उन्हीं की सरकार ने हेलीकॉप्टर नहीं दिया. ऐसे में अपने दौरे के लिए उन्होंने किराए का हेलीकॉप्टर ले लिया है. दरअसल मंत्री टीएस सिंहदेव पहले चरण में चार से सात मई तक बस्तर संभाग का दौरा करेंगे. इस दौरान दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर और धमतरी प्रवास करेंगे. आज से दौरे की शुरुआत हो गई है. सुबह-सुबह मंत्री टीएस सिंहदेव ने दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद हेलीपैड से सीधे दंतेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन और पूजा-अर्चना किए.
 
मंदिर में प्रसाद की थाली बेचने वाली महिलाओं से स्वास्थ्य मंत्री ने की बात
 
इस दौरान युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंत्री टीएस सिंहदेव का स्वागत किया. वहीं उन्होंने मंदिर परिसर में प्रसाद की थाली बेचने वाली महिलाओं से बातचीत भी की. मंत्री सिंहदेव पांच मई यानी कल जगदलपुर और कांकेर में विभागीय समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद छः मई को धमतरी के भीमा कोटेश्वर मंदिर, नगरी में दर्शन करेंगे. सात मार्च को धमतरी में समीक्षा के बाद रायपुर लौट आएंगे.
 
सरगुजा संभाग से शुरू सीएम भूपेश बघेल का दौरा
 
इधर सीएम भूपेश बघेल का तूफानी दौरा आज सरगुजा संभाग से शुरू हो गया है. सीएम बघेल बलरामपुर पहुंच चुके हैं, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे. बताया जा रहा है कि इससे क्षेत्रीय विधायकों का परफॉर्मेंस सीएम को पता चलेगा. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभी जो सरकार का जनता से फीडबैक मिलेगा, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. प्रदेश के दो बड़े नेताओं के एक साथ शुरू हुए दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
 
जानिए कहां-कहां जाएंगे सीएम?
 
जय और वीरू के बीच सीएम की कुर्सी के लिए चल रही कथित लड़ाई की बात फिर से लोगों की जबान पर आ गई है. राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा कोपावर पॉलिटिक्स के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल 4 मई से 11 मई तक बलरामपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले की विधानसभा सीट का दौरा करेंगेय इस दौरान वह सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर  विधानसभा क्षेत्र जाएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget