एक्सप्लोरर

School Closed News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बंद होने जा रहे हैं 63 निजी स्कूल, जानें क्या है वजह

Chhattisgarh schools News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 63 निजी स्कूल बंद होने जा रहे हैं. स्कूल संचालकों ने आर्थिक तंगी की वजह से इन्हें चालू रखने में असमर्थता जाहिर की है.

जहां पूरे देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) कम होने के बाद स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है तो वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कई निजी स्कूल बंद होने जा रहे हैं. स्कूल संचालकों ने इन्हें बंद करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया है. दरअसल, कोरोना महामारी से निजी स्कूलों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है. स्कूल प्रबंधक द्वारा शिक्षकों को वेतन ना दे पाना व लगातार 2 सालों से स्कूल बंद रहने से स्कूल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. अभिभावकों द्वारा फीस नहीं देने और एडमिशन नहीं होने की वजह से कई स्कूलों में तालाबंदी के लिए आवेदन दिया है. स्कूल संचालकों ने बताया कि इन स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल स्कूल शामिल हैं. 

शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई
उधर, शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की मान्यता को खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा स्कूल सत्र 2019-20 और 2020-21 में बंद हुए. लॉकडाउन के कारण कई अभिभावकों की नौकरी छूट गई और स्कूलों की फीस भरनी बंद कर दी गई, जिसके बाद स्कूलों में तालाबंदी की नौबत आ गई. इस स्कूल बंदी के कारण अब सबसे ज्यादा मुसीबत में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत पढ़ने वाले बच्चे हैं. हालांकि विभाग ने इन बच्चों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है.

School Closed News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बंद होने जा रहे हैं 63 निजी स्कूल, जानें क्या है वजह

क्या बोले अधिकारी?
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि जिले में 63 प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आवेदन जिला शिक्षा विभाग को मिल गया है. सभी स्कूल संचालकों को बुलाकर विचार किया जाएगा. जो संचालक स्कूल चलाने में असमर्थ हैं, उस स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि मीट सत्र होने के कारण कम से कम इस सत्र तक स्कूल संचालन करने के लिए निर्देश दिए हैं. उसके बाद स्थिति सामान्य रहे तो स्कूल खोलने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं या फिर स्कूल बंद करने के लिए भी आवेदन दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price: मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया प्लान, छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल संभालेंगे मोर्चा

Uphaar Fire Tragedy: सबूतों से छेड़छाड़ मामले में सुशील और गोपाल अंसल को सात साल की कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget