एक्सप्लोरर

Korba Murder: विवाहित प्रेमिका के साथ प्रेमी ने बनाया शारीरिक संबंध, रुकने के लिए कहा तो कर दी हत्या

Korba Crime News: कोरबा जिले में एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी. संबंध बनाने के बाद महिला ने युवक को जाने से रोका इसी विवाद पर युवक ने फावड़ा से मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी. इससे पहले दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद युवक अपने घर जाना चाहता था लेकिन उसकी प्रेमिका उसे जाने से रोक रही थी. युवक को रोकने के दौरान उसका शर्ट भी फट गया. इसी बात से नाराज होकर युवक ने प्रेमिका पर फावड़ा से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामला पसान थाना क्षेत्र का है.

विवाद के बाद युवक ने फावड़ा से मारा

दमदहा रामपुर निवासी 19 वर्षीय समारू गोंड का 35 वर्षीय महिला से अवैध संबंध था. महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं. 10 सितंबर को महिला का पति किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था. उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी समारू गोंड को अपने घर पर बुलाया. महिला तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया गया और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया ताकि बच्चे बाहर ना आ सकें. इसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने साथ मिलकर शराब पी और मुर्गा खाया उसी रात दोनों ने संबंध भी बनाया. काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही.

इसके बाद रात करीब तीन बजे युवक वहां से अपने घर जाना चाह रहा था लेकिन महिला उसे घर जाने से रोक रही थी. इसके बावजूद युवक रुकने के लिए राजी नहीं हुआ. इस पर महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ जिसके बाद नाराज युवक ने घर में रखा फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के वक्त महिला निर्वस्त्र थी. 

शव को ठिकाने लगाते पड़ोसी ने देख लिया

वारदात को अंजाम देने के बाद युवक महिला की लाश को छिपाने के लिए उसे घसीटते हुए पड़ोसी के घर में ले गया. उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने शव को ठिकाने लगाते हुए उसे देख लिया. ये देखकर युवक शव को छोड़कर मौके से भाग निकला. पड़ोसी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. पुलिस को मामले से अवगत कराया गया. तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पता तलाश के दौरान युवक गांव में ही मिल गया. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और पूरे घटनाक्रम को बताया. पसान पुलिस ने आरोपी समारु गोंड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया.

Chhattisgarh: रावघाट से तकनीकी ट्रायल के तहत भिलाई पहुंची लौह अयस्क की पहली खेप, स्टील प्लांट में हुआ स्वागत

Bastar: बस्तर में लगेगी छ्त्तीसगढ़ की पहली प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री, लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget