एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, कार पिकअप से टकराई, हालत गंभीर

Ramvichar Netam Accident: यह दुर्घटना तब हुई जब छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का काफिला बेमेतरा से रायपुर लौट रहा था. सीएम विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Chhattisgarh Minister Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कवर्धा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार (22 नवंबर) की रात बड़ा हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कृषि मंत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक कवर्धा से रायपुर आ रहे नेशनल हाईवे 30 पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ. 

वो कवर्धा से रायपुर आ रहे थे. बताया ये भी जा रहा है कि मंत्री के काफिले के सामने अचानक से गाय-भैंस आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और फिर हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में कृषि मंत्री के साथ ही उनका पीएसओ भी घायल है और उसे रायपुर रेफर किया गया है.

रामविचार नेताम जी के बाएं हाथ और माथे में चोट- सीएम

छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की. नेताम जी से भी बात हुई. उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है. चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं.''

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने भी जताई चिंता

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने X पर लिखा, ''वरिष्ठ आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री राम विचार नेताम जी के एक दुर्घटना में चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई है. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ, वे शीघ्र स्वस्थ हों और पूर्व की तरह जनसेवा का कार्य करें.''

मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी के परखच्चे उड़े

दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी से पिकअप की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत सिमगा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके तुरंत बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने बिना देर किए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला. पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. मंत्री की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Watch: सुकमा में नक्सलियों को पाताल पहुंचाने वाले DRG जवानों ने ऐसे मनाया जश्न, वीडिया वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget