एक्सप्लोरर

Watch: सुकमा में नक्सलियों को पाताल पहुंचाने वाले DRG जवानों ने ऐसे मनाया जश्न, वीडिया वायरल

Chhattisgarh News: सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने कामयाबी का जश्न अनूठे अंदाज में मनाया. जश्न मनाने का वीडियो सामने आया है.

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. घटनास्थल से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. जवानों की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है. उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में डटे जवानों को बधाई दी है.

नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी से जवान भी उत्साहित हैं. मुठभेड़ के बाद जश्न मनाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में जवान हथियार लिये झूमते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है. गाने की धुन पर सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी का जश्न मनाया.

बता दें कि डीआरजी की टीम को एक दिन पहले नक्सलियों के छत्तीसगढ़ में दाखिल होने की सूचना मिल गयी थी. सूचना पर नक्सलियों की घेराबंदी के लिए डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम को रवाना किया गया. भेज्जी इलाके में नक्सलियों का सुरक्षा बलों से सामना हो गया. दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई. सुबह सुबह गोलीबारी से भेज्जी इलाका थर्रा उठा. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की टीम ने साहस का परिचय दिया. गोलीबारी थमने के बाद मौके से 10 नक्सलियों का शव बरामद किया गया.

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली सफलता

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन में हथियार भी मौके से मिले. दक्षिण बस्तर के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने कहा कि पिछले सप्ताह से नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी. आज सुबह संयुक्त ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया. मौके से एके- 47 और एसएलआर राइफल समेत अन्य हथियारों की बरामदगी हुई है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं. जवानों के आक्रामक हमले से नक्सली बैकफुट पर हैं.  

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल पर भूपेश बघेल ने क्या कह दिया?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget