एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'दो हजार के नोट बंद कर केंद्र सरकार ने लिया कर्नाटक हार का बदला', मंत्री कवासी लखमा का आरोप

2000 Rupee Note: आरबीआई द्वारा दो हजार रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने के फैसले पर मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.

Bastar News: आरबीआई (RBI) के द्वारा 2 हजार के नोट को क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत सर्कुलेशन से वापस लेने के फैसले के बाद, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लगातार कांग्रेस (Congress) के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने भी 2 हजार रुपये के नोट बंद करने को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि कर्नाटक (Karnatka) में बीजेपी (BJP) को मिली हार का बदला मोदी सरकार (Modi Govt) ने 2 हजार के नोट बंदकर देशवासियों को परेशानी में डालकर लिया है.

मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 हजार का नोट 2 हजार दिन भी नहीं चला और सरकार ने इस नोट को बंद कर दिया. इससे एक बार फिर आम आदमी परेशान हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर ये फैसला लोगों को परेशान करने की मंशा से लिया गया फैसला है.

आबकारी मंत्री लखमा ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

दरअसल मंत्री कवासी लखमा रविवार को जगदलपुर पहुंचे हुए थे. यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान 2 हजार रुपये के नोट को बंद करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर सरकार को एक बार फैसला लेना था, लेकिन 2016 के बाद एक बार फिर 2 हजार रुपये के नोट को बंदकर देशवासियों को मोदी सरकार ने परेशानी में डाल दिया है. 

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से बीजेपी को हार मिली है, इसका बदला लेने के लिए 2 हजार का नोट बंद कर देश की जनता से बदला लिया है. एक बार फिर आम आदमी इस नोट को बदलवाने के लिए बैंकों के सामने कतार में खड़ा रहेगा और परेशान होगा. उन्होंने कहा कि 2 हजार रुपये के नोट को बंद करना मोदी सरकार का गलत फैसला है. इस फैसले ने छत्तीसगढ़ के साथ- साथ पूरे देश की आम जनता को परेशानी में डाल दिया है.

कांग्रेस नेताओं के पास मिल रहे हैं 2 हजार रुपये के गुलाबी नोट- केदार कश्यप

वहीं मंत्री कवासी लखमा के इस बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि, आरबीआई के द्वारा लिए गए फैसले से आम आदमी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक परेशान हैं. जिस तरह से लगातार छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पड़ रहे हैं और बड़े अधिकारियों के साथ ही कांग्रेस के नेताओं के पास 2 हजार रुपये के गुलाबी नोट मिल रहे हैं, इससे कांग्रेसी नेता पूरी तरह से डरे हुए हैं.

बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 हजार के नोट बंद होने से कांग्रेस सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खुलने वाली है, इस वजह से बौखलाए मंत्री कवासी लखमा इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. जबकि मोदी सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि केवल भ्रष्टाचार में लिप्त छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेसी नेताओं को अपने नोट बदलवाने की चिंता सताने लगी है, इसलिए सरकार के द्वारा लिए गए इस निर्णय को गलत निर्णय बताने पर तुले हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: रोजगार की तलाश में पलायन आदिवासी ग्रामीणों की मजबूरी, बस्तर में गांव के गांव हो रहे खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget